Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • जम्मू कश्मीर
  • रियासी हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, गोलियों के बीच ड्राइवर ने दिखाया साहस
  • जम्मू कश्मीर

रियासी हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, गोलियों के बीच ड्राइवर ने दिखाया साहस

RNS INDIA NEWS 10/06/2024
rns featured image new

कई की जान बचाई

श्रीनगर (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार शाम को बड़े आतंकी हमले में 10 लोगों की मौत हो गई. आतंकियों ने तीर्थ यात्रियों की बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इससे बस खाई में गिर गई. इस घटना में 33 लोग घायल हुए हैं. इस दौरान जम्मू के रियासी में हुए आतंकी हमले से चंद मिनट पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें वह सफेद बस साफ दिखाई दे रही है. ये श्रद्धालुओं को वैष्णो देवी लेकर जा रही थी. इस फुटेज में दिखाई दे रहा है कि रविवार शाम 6 बजे बस कटरा की ओर बढ़ रही है, तभी 10 मिनट बाद आतंकियों ने बस पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया.
इस दौरान बस ड्राइवर ने बहादुरी दिखाते हुए, यहां से तेजी से गाड़ी को भगाते हुए नजर आया. मगर इस बीच उसे गोली लग गई. उसका बस पर से कंट्रोल हट गया. बाद में बस खाई में जा गिरी. उनके इस साहस के कारण हमले में कई लोगों की जान बची. ये यात्री घायल हुए. आतंकियों का मकसद था कि सभी यात्रियों को खत्म कर दिया जाए.
रियासी हमले के बाद आतंकियों की तलाश तेज कर दी गई है. इस आतंकी हमले में जान गंवानों में अधिकतर तीर्थ यात्री दिल्ली और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं. पीडि़तों के लिए प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर 01991-245639, 01991-245076, 0191-2542000 जारी किया गया है.
इस मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई है. आतंकियों को ढूंढऩे के लिए सुरक्षाबलों ने तेजी से खोजबीन शुरू कर दी है.
रिपोर्ट के अनुसार, सेना की वर्दी में नकाबपोश आतंकियों ने रियासी श्रद्धालुओं से भरी बस पर हमला कर दिया. इन आतंकियों को खोजने के लिए ड्रोन से सर्च ऑपरेशन चलाया गया है. फ़ॉरेंसिक टीम जंगल की खोजबीन में लगी हुई है. एनआईए की टीम रवाना हो चुकी हैै. टीम हर एगल पर जांच कर रही है. पीएम मोदी तीर्थयात्रियों की बस पर हुए हमले को लेकर हालात पर नजर बनाए रखे हैं. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि पीएम ने उन्हें स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा है. परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में बिभव कुमार के खिलाफ जोड़ी गई नई धारा
Next: पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास मिला युवती का शव

Related Post

rns featured image new
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में अब तक 30 लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा; जम्मू का देश से रेल-सड़क संपर्क टूटा

RNS INDIA NEWS 27/08/2025 0
rns featured image new
  • जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने नाकाम की बड़ी साजिश, सेना ने मार गिराया आतंकी; युद्ध जैसे हथियार बरामद

RNS INDIA NEWS 22/10/2024 0
rns featured image new
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर कैबिनेट से राज्य का दर्जा बहाल करने का प्रस्ताव पारित

RNS INDIA NEWS 18/10/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.