Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • रिया चक्रवर्ती, अन्य पर आपराधिक मामला दर्ज
  • बॉलीवुड

रिया चक्रवर्ती, अन्य पर आपराधिक मामला दर्ज

RNS INDIA NEWS 28/08/2020
riya rhea

सुशांत मामले का ड्रग्स कनेक्शन

मुंबई। मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया। यह कार्रवाई प्रतिबंधित ड्रग्स के लेनदेन की जांच के सिलसिले में हुई है। एजेंसी द्वारा दर्ज की गई शिकायत में एनडीपीएस की विभिन्न धाराएं लगायी गई हैं। यह शिकायत ईडी से प्राप्त एक उल्लेख के आधार पर दर्ज हुई है। कथित नशीले पदार्थ का लेनदेन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की आपराधिक जांच से जुड़ा है। एनसीबी राजपूत मौत मामले में जांच करने वाली तीसरी संघीय जांच एजेंसी है।
इससे पूर्व सुशांत सिंह की मौत के मामले में ईडी ने बुधवार को मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में टैलेंट मैनेजर जया साहा को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया। जया साहा दरअसल सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया का टैलेंट मैनेजमेंट देख रही थी। ईडी उससे ड्रग्स के एंगल के बारे में पूछताछ करना चाहती है।
जया और रिया पुरानी व्हाट्स एप चैट के सामने आने के बाद ड्रग्स का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि रिया की डिलीट की गई चैट में जया साहा का नाम है। एक चैट में जया ने रिया से यह कहा था कि पानी, चाय या कॉफी में चार ड्रॉप्स डालकर उसे देना है। फिर 40 मिनट लगेगा। जया से रिया ने 14 जून को सुशांत की मौत की खबर मिलने के तुरंत बाद करीब ढाई बजे बात की थी। वैसे रिया के वकील ने ड्रग संबंधित खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि रिया ने कभी ड्रग्स नहीं ली और वह अपने ब्लड की जांच कराने को तैयार है।
सीबीआई ने सुशांत सिंह के साथ फ्लैट में रहने वाले उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से बुधवार को लगातार छठे दिन पूछताछ जारी रखी। सुशांत की मौत के वक्त उनके फ्लैट में पिठानी, रसोइया नीरज सिंह और घरेलू सहायक दीपेश सावंत मौजूद थे। सीबीआई के एक और दल ने सरकारी कूपर अस्पताल का दौरा किया जहां राजपूत का पोस्टमॉर्टम किया गया था। सीबीआई टीम ने सुशांत के बिल्डिंग के वॉचमैन से भी पूछताछ की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत-चीन सीमा पर 1962 के बाद सबसे खराब हालात: विदेश मंत्री जयशंकर
Next: गर्लफ्रेंड के साथ कर रहा था पार्टी, पत्नी बेटे ने पकड़ लिया, फिर…

Related Post

rns featured image new
  • बॉलीवुड
  • राष्ट्रीय

फिल्म निर्माता सुभाष घई की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 08/12/2024 0
rns featured image new
  • बॉलीवुड

अक्षय और टाइगर ने दिया फैंस को तोहफा, 26 मार्च को रिलीज होगी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर

RNS INDIA NEWS 24/03/2024 0
cirkus
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

रणवीर सिंह की सर्कस रिलीज के दिन हुई ऑनलाइन लीक, एचडी प्रिंट में उपलब्ध

RNS INDIA NEWS 24/12/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.