Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भारत-चीन सीमा पर 1962 के बाद सबसे खराब हालात: विदेश मंत्री जयशंकर
  • राष्ट्रीय

भारत-चीन सीमा पर 1962 के बाद सबसे खराब हालात: विदेश मंत्री जयशंकर

RNS INDIA NEWS 28/08/2020
rns featured image new

नईदिल्ली। भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में हालात दिन ब दिन बिगड़ते जा रहे हैं। चीन की चालबाजी से अलर्ट भारतीय सेना हर तरह से चौकस है। इसी बीच आज विदेश मंत्री एस जयशंकर ने महत्वपूर्ण बयान जारी कर कहा कि भारत और चीन के बीच 1962 युद्ध के बाद से सबसे ज्यादा गंभीर हालात बने हुए हैं। हाल ही में चीन और भारत के बीच तनाव बढऩे का पहला संकेत चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के बयान के साथ सामने आया था। राव ने कहा था कि चीन से अगर बातचीत के जरिए विवाद नहीं सुलझता है, तो हमारे पास सैन्य विकल्प भी खुला है।
विदेश मंत्री ने कहा, निश्चित रूप से ही 1962 के बाद सीमा पर सबसे ज्यादा गंभीर स्थिति है, 45 साल में पहली बार चीन बॉर्डर पर जवान शहीद हुए. एलएसी पर दोनों ओर से इतनी बड़ी संख्या में सेना भी पहले कभी तैनात नहीं हुई है।
जयशंकर ने आगे कहा, चीन के साथ सीमा विवाद तभी खत्म हो सकता है जब सभी समझौतों और पहले से मानी हुई बातों का सम्मान किया जाए और एकतरफा तरीके से पहले की स्थिति (अप्रैल से पहले की सीमाओं की स्थिति) को न बदला जाए। विदेश मंत्री ने कहा कि वे चीन से सैन्य और राजनयिक जरियों से बातचीत कर रहे हैं। अपनी किताब ‘द इंडिया वे: स्ट्रैटजिज फॉ एन अंसर्टेन वर्ल्ड’ के लोकार्पण से पहले दिए साक्षात्कार में विदेश मंत्री ने कहा, जैसा कि आप जानते हैं, हम चीन के साथ राजनयिक और सैन्य दोनों माध्यमों से बातचीत कर रहे हैं। वास्तव में दोनों साथ चल रहे हैं, लेकिन जब बात समाधान निकालने की है, तब यह सभी समझौतों और सहमतियों का सम्मान करके प्रतिपादित किया जाना चाहिए और एकतरफा ढंग से यथास्थिति में बदलाव का प्रयास नहीं होना चाहिए। दरअसल, भारत जोर दे रहा है कि चीन के साथ सीमा गतिरोध का समाधान दोनों देशों के बीच सीमा प्रबंधन के लिए वर्तमान समझौतों और प्रोटोकाल के अनुरूप निकाला जाना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 28 अगस्त शुक्रवार
Next: रिया चक्रवर्ती, अन्य पर आपराधिक मामला दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.