Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • रिश्ते के ताऊ ने मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, पोक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज़
  • पौड़ी

रिश्ते के ताऊ ने मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, पोक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज़

RNS INDIA NEWS 24/08/2021
rns featured image new

पौड़ी। तहसील चौबट्टाखाल में गांव के वयस्क रिश्ते में ताऊ द्वारा मंदबुद्धि नाबालिग भतीजी से बलात्कार करने की शर्मशार करने वाली घटना का मामला सामने आया है। किशोरी की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए, चिकित्सकीय परीक्षण में किशोरी के 7 माह के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। परिजनों द्वारा पूछताछ में किशोरी द्वारा गांव के वयस्क रिश्ते में ताऊ को इसका जिम्मेदार बताया गया। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो समेत विभिन्न धाराओं में राजस्व पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

राजस्व उपनिरीक्षक किमगड़ीगाड़ प्रथम राजपाल सिंह राणा ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण द्वारा राजस्व पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि उसकी 16 वर्षीय मंदबुद्धि नाबालिग पुत्री के पेट में दर्द होने पर होने पर उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां चिकित्सकीय जांच में उसके 7 माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। पूछताछ में युवती ने इसके लिए गांव के रिश्ते के ताऊ को जिम्मेदार बताया। किशोरी ने परिजनों को बताया कि 7 माह पूर्व मवेशियों को चराते हुए ताऊ ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया और किसी को इसकी सूचना देने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद भी आरोपी ने कई बार उसके साथ बलात्कार किया। परिजनों को मामले की जानकारी होने पर उन्होंने आरोपी से जब इस संबंध में पूछताछ की, तो आरोपी ने परिजनों को भी धमकाया।

किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पोस्को अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। वहीं राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही संसाधनों के अभाव का हवाला देते हुए मामला रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित करने की गुजारिश जिलाधिकारी से की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शराब की दुकान के सेल्समेन से मारपीट कर 60000 लूटे
Next: कार चालक की लापरवाही से पैट्रोल पंप की मशीन में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.