Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • ऋषिकेश-चंबा हाईवे तीन जगहों पर चट्टानी मलबा आने से बाधित
  • टिहरी

ऋषिकेश-चंबा हाईवे तीन जगहों पर चट्टानी मलबा आने से बाधित

RNS INDIA NEWS 22/08/2023
rns featured image new

नई टिहरी। नरेन्द्रनगर क्षेत्र में सोमवार रात से हो रही भारी बारिश से ऋषिकेश-चंबा हाईवे तीन जगहों पर चट्टानी मलबा आने से बाधित हो गया। एनएच की जेसीबी मशीनें हाईवे खोलने में जुटी हैं, मलबा आने से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बाधित है। ऋषिकेश चंबा हाईवे पर सोमवार रात को बारिश के कारण बगड़धार, प्लास्डा, भद्रकाली में भारी चट्टानी मलबा आ गिरा। मलबा आने की सूचना नरेन्द्रनगर थाने ने एनएच निर्माण में लगी कंपनी की जेसीबी मशीनों को मौके पर बुलाकर मलबा हटाने का कार्य शुरु करवाया। नरेन्द्रनगर थानाध्यक्ष पंकज देवरानी ने बताया हाईवे के बगड़धार में सोमवार रात नौ बजे भारी मलबा आने से नरेन्द्रनगर से आगे चंबा की ओर वाहनों की आवाजाही बधित हो गई। रात को प्लास्टर और भद्रकाली में आये मलबे को मंगलवार सुबह करीब दस तक हटा दिया गया था, जिसके बाद ऋषिकेश से नरेंद्रनगर तक ही वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई।
उन्होंने बताया बगड़धार में अत्याधिक मलबा आने से हाईवे खुलने में और समय लग सकता है। बारिश और कोहरे के कारण सुरक्षा की दृष्टि से बीच बीच में मलबा हटाने के कार्य को रोकना पड़ रहा है। एनएच निर्माण में लगी एमजीसीपीएल कंपनी के मैनेजर नंदकिशोर यादव ने बताया कि बगड़धार में मलबा आने से हाईवे का करीब दो मीटर का हिस्सा टूट गया है,जेसीबी मशीनों की मद्द से पहाड़ की ओर कटिंग कर हाईवे खोलने की कोशिश की जा रही है, बताया देर रात तक हाईवे खुलने की संभावना है। नरेन्द्रनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि ऋषिकेश से चंबा की जाने वाले वाहनों को भद्रकाली में रोक दिया गया है, नरेंद्रनगर तक आने जाने वाले वाहनों को ही छोड़ा जा रहा है। चंबा थाना पुलिस ने देहरादून जाने वाले वाहनों को चंबा मसूरी देहरादून सड़क पर डायर्वट किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने निकाली रैली
Next: वजीफे की मांग पर शोधार्थी छात्रों ने दिया धरना

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.