Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 45 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
  • देहरादून

45 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

RNS INDIA NEWS 07/06/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। भाजपा के सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में दूसरों का जीवन बचाने के लिए 45 लोग आगे आए। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रत्येक रक्तदाता को गिलोय का पौधा, प्रमाणपत्र और लगातार 80 बार रक्तदान कर चुके पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। देहरादून रोड स्थित व्यापार सभा में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वैच्छिक रक्तदान के लिए पंजीकरण कराने वाले लोगों के हिमोग्लोबिन आदि की जांच की। जांच के उपरांत 45 लोगों ने बारी-बारी से रक्तदान किया। कार्यक्रम आयोजक पूर्व दर्जाधारी मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल ने बताया पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की रक्तदान की मुहिम चल रही है। उसी के तहत यह शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 45 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ है, जो जरूरतमंदों के काम आएगा। मौके पर मेयर अनिता ममगाईं, जिला संचालक आरएसएस सुदाम सिंघल, जिला अध्यक्ष प्रांतीय व्यापार मंडल नरेश अग्रवाल, ललित कुमार मिश्र, व्यापार सभा अध्यक्ष मनोज कालड़ा, पवन शर्मा, हर्षित गुप्ता, पंकज शर्मा, अनिकेत गुप्ता, दीनदयाल, विनोद भट्ट, कपिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
वैक्सीन के दो डोज लगवा चुके लोगों को चारधाम यात्रा की अनुमति मिले
ऋषिकेश। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना वैक्सीन की दो डोज लगवा चुके लोगों को चारधाम यात्रा की अनुमति देने की वकालत की है। रविवार को ऋषिकेश पार्टी कार्यक्रम में आए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि दो बार वैक्सीनेशन करा चुके लोगों को यात्रा करने की सरकार को छूट देनी चाहिए, इससे परिवहन से जुड़ी कंपनियों के लोगों को भी लाभ मिलेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीआरडी के 71 जवानों को तीन माह से वेतन न मिलने पर धस्माना बिफरे
Next: पुलिस से बचने को दौड़ाई बाईक तो रपटे तीन युवक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.