Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पीआरडी के 71 जवानों को तीन माह से वेतन न मिलने पर धस्माना बिफरे
  • देहरादून

पीआरडी के 71 जवानों को तीन माह से वेतन न मिलने पर धस्माना बिफरे

RNS INDIA NEWS 07/06/2021
rns featured image new

देहरादून। कोविड केयर सेंटर पर एसडीआरएफ के माध्यम से तैनात पीआरडी के 71 जवानों को तीन माह से वेतन न दिए जाने पर नाराजगी जताते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को आज तल्ख़ अंदाज़ में पत्र भेज कर सोमवार तक इन जवानों का वेतन जारी करने की मांग करते हुए लिखा कि ऐसा न होने पर वे मजबूरी में मंगलवार को घण्टाघर पर डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे धरना दे कर उपवास करेंगे। मुख्यमंत्री को उन्होंने कहा कि देहरादून के कोविड आइसोलेशन सेंटर आमवाला में तैनात एसडीआरएफ के माध्यम से 71 पीआरडी जवानों को पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। मार्च अप्रैल व मई महीने का वेतन इतनी कठिन परिस्थितियों में इन जवानों का घर चलाना असंभव हो गया है । अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों का इस प्रकार से वेतन समय पर न दिया जाना वास्तव में शोषण की श्रेणी में आता है और अफसोस कि बात यह है कि इस संबंध में आपसे पूर्व में भी मैंने दो सप्ताह पहले अनुरोध किया था व पत्र भी लिखा था किंतु उस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसके कारण रोजाना पीआरडी के जवान मुझे फोन कर अपने वेतन दिलवाने के लिए अनुरोध करते हैं। मेरे आपसे विनम्र अनुरोध है कि आप अविलंब संबंधित विभाग को इन पीआरडी जवानों का वेतन जारी करने के आदेश निर्गत करें और ऐसा न होने पर मुझे मजबूरी में मंगलवार को घण्टाघर में डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे धरने उपवास पर बैठना पड़ेगा। मुझे विश्वास है कि आप इस मामले पर तत्काल कार्यवाही कर भविष्य में इन अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों को वेतन समय पर मिले ऐसे आदेश निर्गत करने का कष्ट करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल को तीन मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन सांद्रक दिए
Next: 45 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.