Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रिहाना हत्याकांड में भांजे की पत्नी व उसका प्रेमी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

रिहाना हत्याकांड में भांजे की पत्नी व उसका प्रेमी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 02/01/2021
rns featured image new

हरिद्वार। टांडा भनेड़ा के रिहाना हत्याकांड में पुलिस ने मृतक के भांजे की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा किया कि भांजे की पत्नी को आपत्तिजनक हालत में रिहाना ने देख लिया, जोकि उसकी हत्या की वजह बना। मंगलौर कोतवाली में पत्रकारों से बातचीत में एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव निवासी रिहाना अक्टूबर में लक्सर क्षेत्र के जसोद्दपुर गांव में बहन केसरजहां के घर पर गई थी। 29 अक्टूबर को जसोद्दपुर गांव से लौटते समय उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस तभी से इस हत्याकांड को सुलझाने की कोशिश कर रही थी। छानबीन करते हुए पुलिस को जानकारी मिली कि सुल्तानपुर कुन्हारी गांव में रहने वाला अशरफ इस हत्याकांड में शामिल है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह इधर-उधर भ्रमित करता रहा, लेकिन पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से उप्र के मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव का रहने वाला है। काफी पहले वह सुल्तानपुर आ गया और आसपास के गांव में घूमकर चाट, पकोड़ी की ठेली लगाता था। नौ माह पहले उसकी मुलाकात जसोद्दरपुर गांव निवासी इसराना से हो गई। इसके बाद उसका इसराना के घर आना-जाना शुरू हो गया है। इस दौरान उसके अवैध संबंध भी बन गए। 28 अक्टूबर को इसराना का पति व घर के अन्य सदस्य धान की कटाई करने खेत पर गए हुए थे। तभी इसराना ने फोन कर अशरफ को बुला दिया। दोनों कमरे में रंग-रेलियां मना रहे थे। तभी अचानक इसराना के पति की मौसी रिहाना घर पर आ गई। दोनों को उसने आपत्तिजनक हालत में देख लिया। दोनों ने बदनामी के डर से रिहाना की हत्या की योजना बना ली। 29 अक्टूबर को जब बस में बैठकर रिहाना गांव के लिए निकली तो अशरफ भी बस में बैठ गया। वह लंढौरा पहुंचा तो यहां पर एक बाइक चाबी लगी हुई पार्किंग में खड़ी थी। जिस पर अशरफ ने बाइक को उठाया और रिहाना को बताया कि वह उसको गांव में छोड़ देगा। रिहाना विश्वास कर उसके पीछे बैठ गई। इसके बाद आरोपित ने गाधारोणा गांव के रास्ते पर उसे गन्ने के खेत में ले जाकर पहले तो गला दबा दिया। इसके बाद डंडे से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपित ने बाइक को फिर वापस लाकर पार्किंग में ही खड़ा कर दिया। एसएसपी ने आरोपितों को पकडऩे पर पुलिस टीम को ढाई हजार का इनाम देने की घोषणा की है। इस दौरान एएसपी हिमांशु वर्मा, सीओ मंगलौर अभय सिंह एवं एसएसआइ डीएस रावत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैसा रहेगा आपका दिन, देखिए राशिफल
Next: नववर्ष के कैलेंडर का किया लोकार्पण

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.