Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • राइस मिलर्स से 10 लाख रुपये की ठगी
  • ऊधम सिंह नगर

राइस मिलर्स से 10 लाख रुपये की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/03/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। क्षेत्र के एक राइस मिलर्स से धान खरीद के नाम पर दस लाख रुपये की ठगने का मामना सामने आया है। आढ़ती की तहरीर पर कार्रवाई नहीं होने के बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर निवासी राजेश कुमार की गल्ला मंडी में मैसर्स प्रगति फूड्स प्राइवेट लि. नाम से प्रतिष्ठान है। पिछले लंबे समय से धान और गेहूं क्रय का कार्य करते हैं। कहा उनकी फरीदपुर यूपी, बरेली में भी किराये पर राइस मिल है। उन्होंने कहा कुछ माह पूर्व उनकी मुलाकात कस्बा मिलक रामपुर निवासी महेश गुप्ता से हुई। जिसने खुद को धान का कारोबारी होना बताया। कहा उसके पास 200 कुंतल धान का स्टॉक है। आरोप है झांसा देकर उसने धान का सैंपल परीक्षण कराकर 1800 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से तय कर लिया और विश्वास में लेकर 30 मार्च 2020 को उसकी फर्म पवन ट्रेडिंग कंपनी मिलक के खाते में 10 लाख रुपये का भुगतान करवा लिया। रकम का भुगतान होने के बाद भी धान की खेप नहीं पहुंची तो उन्होंने आरोपी से संपर्क किया तो एक माह तक टालमटोल करने लगा। उन्होंने कहा रकम वापस मांगने पर उसने उससे गाली-गलौज, झूठे केस में फंसाने और प्रभावशाली नेता का नाम लेते हुए राइस मिल बंद करवाने की धमकी भी दी। आरोप है मामले की उन्होंने पुलिस से शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्हें न्यायालय की शरण में जाने को मजबूर होना पड़ा। इधर, न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
Next: 13 मार्च से होगा राजभवन में वसंतोत्सव का भव्य आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.