Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 13 मार्च से होगा राजभवन में वसंतोत्सव का भव्य आयोजन
  • देहरादून

13 मार्च से होगा राजभवन में वसंतोत्सव का भव्य आयोजन

RNS INDIA NEWS 12/03/2021
rns featured image new

राज्यपाल ने दिया सभी प्रदेशवासियों को वसंतोत्सव में शरीक होने का न्यौता

देहरादून। राजभवन में 13 मार्च से दो दिवसीय वसंतोत्सव का भव्य आयोजन होगा। राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने सभी प्रदेशवासियों को वसंतोत्सव में शरीक होने का न्यौता दिया है। गुरुवार को राजभवन में मीडिया से बातचीत में राज्यपाल ने वसंतोत्सव के आयोजन की विस्तार से जानकारी दी। इस साल से राजभवन एक नई पहल भी करने जा रहा है। वसंतोत्सव की पुष्प प्रदर्शनी के साथ ही अगस्त-सितंबर में सेब और लीची उत्सव भी मनाएगा। राज्यपाल ने कहा कि राज्य पुष्प उत्पादन में तो अग्रणी है ही, राज्य के फलों का भी कोई सानी नहीं। फल उत्पादन को प्रोत्साहित और प्रचारित करने के लिए राजभवन में फल उत्सव करने का निर्णय किया गया है। उन्होंने कहा कि वसंतोत्सव का औपचारिक उद्घाटन तो 13 मार्च को होगा, लेकिन दिव्यांग और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए कल शुक्रवार को विशेष रूप से आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं और सांस्क़तिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। राज्य के लोग वसंतोत्सव के दौरान वृंदावन की फूलों की होली और मयूर नृत्य का आनंद भी ले सकेंगे। मौन पालन को बढावा देने के लिए डाक विभाग मधुमक्खी पर विशेष टिकट भी जारी करेगा। उद्यान निदेशक डॉ. एचएस वावेजा ने वसंतोत्सव की प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। इस मौके पर अपर सचिव-राज्यपाल जितेंद्र कुमार सोनकर, उपनिदेशक-सूचना नितिन उपाध्याय आदि भी मौजूद रहे।

कोविड़ 19 सुरक्षा मानक सख्ती से होंगे लागू: चुघ
कृषि एवं उद्यान सचिव हरबंस चुघ ने कहा कि बीते साल कोरोना की वजह से राजभवन में वसंतोत्सव का आयेाजन नहीं हो पाया था। इस साल आयोजन किया जा रहा है, लेकिन कोविड़ 19 सुरक्षा के मानक सख्ती से लागू होंगे। सभी लोगों को मास्क पहनकर आना अनिवार्य होगा। यदि किसी के पास मास्क न होगा तो वसंतोत्सव के दौरान उसे उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। परिसर में परिसर में सेनेटाइजर की व्यवस्था रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राइस मिलर्स से 10 लाख रुपये की ठगी
Next: नए सीएम की ताजपोशी के साथ ज्यादा अलर्ट हुई कांग्रेस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.