Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आरजी कर अस्पताल में तोडफ़ोड़ के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 लोग गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

आरजी कर अस्पताल में तोडफ़ोड़ के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 लोग गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/08/2024
rns featured image new

कोलकाता (आरएनएस)।  कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आपातकालीन विभाग में हुई तोडफ़ोड़ के सिलसिले में पुलिस ने अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस ने बयान जारी कर ये जानकारी दी। पुलिस ने कहा, गिरफ्तार किए गए 19 लोगों में से पांच की पहचान सोशल मीडिया फीडबैक के जरिए की गई।
बयान में पुलिस ने जनता से तोडफ़ोड़ के पीछे अन्य संदिग्धों के बारे में भी पुलिस को अपडेट करने का अनुरोध किया है, जिनकी तस्वीरें कोलकाता पुलिस ने गुरुवार को जारी की थी। पुलिस ने एक बयान में कहा, आरजी कर अस्पताल में तोडफ़ोड़ के मामले में अब तक 19 गिरफ्तारियां हुई हैं। उनमें से पांच की पहचान सोशल मीडिया फीडबैक के जरिए की गई। अगर आप हमारे पिछले पोस्ट में किसी संदिग्ध को पहचानते हैं, तो कृपया हमें सूचित करें। आपके समर्थन और विश्वास के लिए धन्यवाद।

बयान के साथ ही पुलिस ने सोशल मीडिया से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर गिरफ्तार किए गए पांच लोगों की तस्वीरें भी जारी की। यह तोडफ़ोड़ और उपद्रव बुधवार देर रात आरजी कर मेडिकल अस्पताल के आपातकालीन विभाग में किया गया, जहां हाइब्रिड क्रिटिकल केयर यूनिट (एचसीसीयू), क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू), आपातकालीन विभाग का टिकट काउंटर और दवा स्टोर रूम है।
सूत्रों ने बताया कि दवा स्टोर रूम में तोडफ़ोड़ में कई लाख रुपये की दवाईयां क्षतिग्रस्त हो गईं। यहां तक कि वहां लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया गया। इस बीच, अस्पताल के मेडिकल छात्रों और जूनियर डॉक्टरों के एक वर्ग ने दावा किया है कि उपद्रवियों का इरादा सबूत नष्ट करना हो सकता है। उनके अनुसार, आपातकालीन विभाग में तोडफ़ोड़ इसलिए की गई क्योंकि उपद्रवियों ने सोचा कि यह सेमिनार हॉल है जो क्राइम सीन है। शहर की पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि घटनास्थल पर बर्बरता की घटना का कोई असर नहीं पड़ा है।
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में 9 अगस्त को महिला डॉक्टर के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस अपराध के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बाद में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर केस सीबीआई को सौंप दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी में खेल विवि खोलने की उठाई मांग
Next: हमारा प्रयास है प्रदेश के विकास में हर कदम पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें:  सीएम धामी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.