Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में खेल विवि खोलने की उठाई मांग
  • पौड़ी

पौड़ी में खेल विवि खोलने की उठाई मांग

RNS INDIA NEWS 16/08/2024
rns featured image new
पौड़ी(आरएनएस)।  युवा कांग्रेस ने खेल विश्वविद्यालय गढ़वाल मंडल पौड़ी में खोलने की मांग उठाई है। युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को डीएम कार्यालय के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर युवा कांग्रेस ने खेल विश्वविद्यालय गढ़वाल मंडल पौड़ी में खोलने की मांग उठाई। शुक्रवार को सीएम को भेजे गए ज्ञापन में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि कुछ दिनों पहले कैबिनेट बैठक में खेल विश्विद्यालय खोले जाने को लेकर सैद्धांतिक मंजूरी मिल गयी है और आगामी होने वाले गैरसैंण विधानसभा सत्र में सरकार विधेयक ला रही है। कहा कि यह खेल विश्वविद्यालय का निर्माण गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी में किया जाना चाहिए। पौड़ी में एथलीट खेलों के लिए उचित वातावरण व एशिया के सबसे ऊंचाई पर स्थित रांसी स्टेडियम, विभिन्न अन्य खेलों के लिए इंडोर भी मौजूद है। ऐसे में अगर खेल विश्वविद्यालय यहां पर खुलता है तो वह खिलाड़ी अपना पठन पाठन भी यहीं से कर पाएंगे और एक बेहतर माहौल खेल के लिए तैयार होगा। पौड़ी से भी अनेक ऐसे खिलाड़ी रहे है जिन्होंने खेल के दम पर अपना लोहा मनवाया है और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया है। कहा कि गढ़वाल मंडल की हमेशा से उपेक्षा की जाती रही है। उन्होंने खेल विश्विद्यालय को पौड़ी में ही खोलने की मांग उठाई है। ज्ञापन देने में जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहित सिंह, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष नेगी, जिला सचिव सोनू, विधानसभा अध्यक्ष आयुष भंडारी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित नौटियाल, प्रियांश रावत, अमन नेगी, हिमांशु रावत आदि मौजूद रहे।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवप्रयाग में पुण्यतिथि पर आचार्य चक्रधर जोशी को किया याद
Next: आरजी कर अस्पताल में तोडफ़ोड़ के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 लोग गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • कैंट क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.