Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • रिटायरमेंट से एक दिन पहले आईआरएस अधिकारी सस्पेंड, सीतारमण को वित्त मंत्री पद से हटाने की उठाई थी मांग
  • राष्ट्रीय

रिटायरमेंट से एक दिन पहले आईआरएस अधिकारी सस्पेंड, सीतारमण को वित्त मंत्री पद से हटाने की उठाई थी मांग

RNS INDIA NEWS 01/02/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। चेन्नई के एक सेवारत भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी बी बालामुरुगन, जिन्होंने दो दलित किसानों को मिले ईडी के समन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे पत्र में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बर्खास्तगी की मांग की थी, उन्हें मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई उनके द्वारा दी गई शिकायत के एक महीने बाद और उनके रिटायरमेंट के एक दिन पहले हुई है।
यह पूरी घटना तमिलनाडु के दो दलित किसानों से जुड़ी हुई है, जिसमें ईडी ने दोनों को समन जारी किया था। हालांकि जांच बाद में बंद कर दी गई थी। इस पूरे प्रकरण पर प्रकाश डालते हुए निलंबित आईआरएस अधिकारी बी बालामुरुगन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बर्खास्त करने की मांग कर डाली थी। इस शिकायत के एक महीने बाद, उन्हें मंगलवार 30 जनवरी को पद से निलंबित कर दिया गया। दिलचस्प मामला यह भी है कि यह कार्रवाई तब हुई है जब ठीक एक दिन बाद यानी 31 जनवरी को वो पद से सेवानिवृत्त होने वाले थे।
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि जीएसटी, नुंगमबक्कम के प्रधान आयुक्त के कार्यालय में उपायुक्त बी बालमुरुगन के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही पर विचार किया जा रहा है और उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 01 फरवरी
Next: 600 करोड़ की ड्रग तस्करी में फंसा भारतीय कपल, 33 साल कारावास की सजा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आतंकवाद विरोधी अभियान में शहीद हुए अल्मोड़ा के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी
  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.