Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • रेमडिसिविर के नाम पर कालाबाजारी करने वाले बॉलीवुड एक्टर समेत दो गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

रेमडिसिविर के नाम पर कालाबाजारी करने वाले बॉलीवुड एक्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/09/2022
rns featured image new

नोएडा (आरएनएस)। करोना काल में लोगों के साथ काफी जालसाजी और ठगी हुई। जिसकी शिकायत उस दौरान की गई थी और धीरे-धीरे पुलिस उसकी जांच कर रही थी। अब कई ऐसे मामले निकल कर बाहर आ रहे हैं जिनमें कई नामी-गिरामी लोग भी आम जनता को ठगने से बाज नहीं आए। ऐसे लोगों में वो लोग भी हैं जो बड़े चेहरे हैं, बड़े नाम हैं और बड़ी हस्तियां हैं। नोएडा पुलिस ने कोविड काल के दौरान फर्जी वेबसाइट बनाकर रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने वाले शॉर्ट मूवी के अभिनेता समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद की रहने वाली निधि ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी मां के इलाज के लिए इंजेक्शन की आवश्यकता थी। बहुत ढूंढने पर इंजेक्शन नहीं मिला तो उन्होंने वेबसाइट पर तलाश की। वहां उन्हें एक वेबसाइट पर राहुल से उनका संपर्क हुआ। इंजेक्शन के लिए 1,15,000 रूपए बैंक खाते में उन्होंने ट्रांसफर कर दिए और उसके बाद नंबर बंद हो गया।
नोएडा पुलिस की साइबर क्राइम पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला गाजियाबाद निवासी मयंक खन्ना और राज नगर निवासी यश मेहता ने इस ठगी को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह भी बताया कि यश शॉर्ट फिल्मों का अभिनेता है। जबकि मयंक खन्ना बीपीओ में काम करता है। कोविड काल के दौरान दोनों ने कई लोगों से ठगी की थी। फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया के माध्यम से इंजेक्शन के नाम पर वह पैसे ले लेते थे और फिर फोन बंद कर लेते थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सैन्य हेलिकॉप्टर ने स्कूल में बरसाई गोलियां, 7 स्टूडेंट समेत 13 लोगों की मौत
Next: राइंका न्यूली के जीर्ण-शीर्ण भवनों की सुध न लेने पर रोष

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.