Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • रिलायंस ने कर्मचारियों को कोविड के 10 लाख टीके लगाए, अब आम लोगों को भी 10 लाख टीके लगाएगी
  • अर्थ जगत

रिलायंस ने कर्मचारियों को कोविड के 10 लाख टीके लगाए, अब आम लोगों को भी 10 लाख टीके लगाएगी

RNS INDIA NEWS 27/07/2021
rns featured image new

नई दिल्ली, 27 जुलाई। उद्योग जगत के सबसे बड़े टीकाकरण प्रोग्राम के तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज अब तक 10 लाख से भी अधिक फ्री वैक्सीन लगवा चुकी है। ये टीके रिलायंस के ‘मिशन वैक्सीन सुरक्षा’ के तहत लगाए गए हैं। कंपनी देश में कोविड वैक्सीन के अभियान को बढ़ाते हुए आम लोगों को अतिरिक्त 10 लाख टीके और लगाएगी। पिछले महीने कंपनी की वार्षिक आम सभा में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता एम अंबानी ने आम लोगों के लिए टीकाकरण करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी।
उन्होंने कहा, इस मिशन को राष्ट्रव्यापी आधार पर लागू करना एक बहुत बड़ा काम है लेकिन यह हमारा धर्म है, हर भारतीय के लिए हमारा कर्तव्य, सुरक्षा और सुरक्षा का हमारा वादा है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि एक साथ, हम कर सकते हैं, और हम इससे बाहर आएंगे।
रिलायंस ने वैक्सीनेशन के लिए देश भर में 171 सेंटर स्थापित किए हैं। रिलायंस फाउंडेशन अब एनजीओ के जरिए 10 लाख अतिरिक्त डोज और लगाएगी। इनको प्लांट के पास के लोगों को और आम जनता को लगाया जाएगा।
मिशन वैक्सीन सुरक्षा के तहत वैक्सीन के 10 लाख डोज लग चुके हैं। कंपनी के 98 फीसदी कर्मचारियों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग चुकी है। कोरोना वैक्सीनेशन के दायरे में कंपनी के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्य तो आते ही हैं। इसके अलावा कंपनी ऑफ-रोल कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों को भी पूरी तरह से मुफ्त में टीका लगावा रही है।
रिलायंस फाउंडेशन कोविड को रोकने के लिए कई मोर्चों पर काम कर रहा है। इसमें एक लाख मरीजों को मिल सके इतनी ऑक्सीजन का उत्पादन फ्री किया जा रहा है। साथ ही पूरे देश में 2000 कोविड केयर बेड की देख-रेख का जिम्मा भी उठा रखा है। फाउंडेशन ने कोरोना से प्रभावितों को 7.5 करोड़ भोजन भी उपलब्ध करवाया। रिलायंस ने 2019-20 के दौरान देश के कुल सीएसआर खर्च में चार प्रतिशत का महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टोक्यो ओलंपिक में नीदरलैंड का टेनिस खिलाड़ी कोरोना संक्रमित
Next: उत्तराखंड: यह है रोड खोलने की तैयारी! पांच दिनों से चंपावत में बंद नेशनल हाईवे से दूध, सब्जी और राशन की किल्लत

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.