Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • रिलायंस ने सीएसआर पर खर्च किए 1,140 करोड़
  • अर्थ जगत

रिलायंस ने सीएसआर पर खर्च किए 1,140 करोड़

RNS INDIA NEWS 04/06/2021
rns featured image new

नई दिल्ली।  देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2020-21 में ‘कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी’ ( सीएसआर) के तहत 1,140 करोड़ रूपये खर्च किए।
कोरोना संक्रमण के कारण रिलायंस ने सीएसआर का बड़ा हिस्सा ‘मिशन अन्न सेवा’, आपदा प्रबंधन, ऑक्सीजन और कोरोना उपचार पर खर्च किया। इसके अलावा रूरल ट्रांसफॉर्म, एजुकेशन और खेलों के विकास पर भी बड़ी रकम खर्च की गई। पिछले वर्ष सीएसआर के तहत रिलायंस का कुल खर्च 1,022 करोड़ था।
कोरोना की पहली लहर में जब प्रवासी मजदूर अपने घर लौट रहे थे तब रिलायंस ने देश में ‘मिशन अन्न सेवा’ शुरू की। किसी भी कॉर्पोरेट द्वारा चलाया गया यह देश का सबसे बड़ा भोजन वितरण कार्यक्रम है। रिलायंस ने करीब 27 लाख लोगों के लिए पांच करोड़ 50 लाख भोजन की व्यवस्था की। भोजन के बाद बड़ी मात्रा में मेडीकल ग्रेड कीऑक्सीजन का प्रबंध रिलायंस ने किया। दुनिया की सबसे बड़ी रिफायनरी, देश की सबसे बड़ी ऑक्सीजन उत्पादक बन कर सामने आई। आज रिलायंस की जामनगर रिफायनरी में करीब 1000 टन ऑक्सीन बना कर मुफ्त में जरूरतमंद राज्यों को दी जा रही है।
रोगियों को सही इलाज मिले इसलिए रिलायंस ने कोविड मरीजों के लिए 23 सौ बेड्स का संचालन और प्रबंधन अपने हाथों में ले लिया है। इसमें मुंबई मे स्थित देश का पहला कोविड अस्पताल भी शामिल है। इस दौरान 14 हजार एंबुलेंस को साढ़े पांच लाख लीटर ईंधन मुफ्त दिया गया। फ्रंट लाइन वर्कर्स को 81 लाख मास्क बांटे गए। जब देश में पीपीई किट का अकाल था तब रिलायंस ने अपने सिलवासा प्लांट में एक लाख पीपीई किट और मास्क बनाने शुरू कर दिए थे।
अपने कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन का सुरक्षा चक्र मिले इसलिए सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए 50 हजार टीकों की व्यवस्था रिलायंस कर रहा है।
रूरल ट्रांसफॉर्मेशन के तहत रिलायंस ने गांवों में 131 लाख घन मीटर जल संचयन क्षमता का निर्माण किया है। ग्राम प्रशासन बेहतर हो इसके लिए 10 हजार के करीब निर्वाचित प्रतिनिधियों और ग्राम सेवकों को प्रशिक्षित किया है। बेरोजगारों को रोजगार के लिए 20 राज्यों के 150 शहरों में 8,800 बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षित किया गया।
रिलायंस ने मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू), स्टेटिक मेडिकल यूनिट (एसएमयू) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) के माध्यम से 2.3 लाख रोगियों को इलाज किया। आधी आबादी के लिए जनवरी 2021 में वन स्टॉप ब्रेस्ट क्लिनिक खोला गया है। बच्चों पर कुपोषण का प्रभाव कम से कम हो इसलिए रिलायंस ने कम लागत वाले 10,000 से अधिक रिलायंस न्यूट्रीशन गार्डन बढ़ावा दिया। इन न्यूट्रीशन गार्डन को घर में ही लगाया जा सकता है और परिवार की भोजन जरूरतों को पूरा किया जा सकता है।
रिलायंस फाउंडेशन ने भारत में बच्चों और युवाओं के बीच नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए खेलों को चुना है। स्थापना के बाद से, रिलायंस फिटनेस प्रशिक्षण, पोषण और कोचिंग के माध्यम से देश भर में 2.15 करोड़ युवाओं तक पहुंच चुकी है। वर्तमान में, रिलायंस ओलंपिक खेलों और अन्य प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भारत की संभावनाओं को बेहतर बनाने के लिए तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन और भारोत्तोलन में 11 एथलीटों को सपोर्ट कर रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निर्माणाधीन अस्पताल में चोरी करते युवक को पकड़ा
Next: अल्मोड़ा कोरोना अपडेट: 54 नए मामले

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.