Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रजिस्ट्रार-काननूगो के कार्य बहिष्कार से काम प्रभावित
  • हरिद्वार

रजिस्ट्रार-काननूगो के कार्य बहिष्कार से काम प्रभावित

RNS INDIA NEWS 18/10/2021
rns featured image new

सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक काला फीता बांध किया कार्य बहिष्कार

रुड़की।  उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ ने पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया। सुबह दस से दोपहर एक बजे तक काली फीता बांधकर कार्य बहिष्कार किया। इससे दाखिल-खारिज, खतौनी की नकल आदि निकालने का काम प्रभावित हुआ। संघ ने नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति, रजिस्ट्रार कानूनगो और राजस्व निरीक्षक पद को एकीकरण कर वरिष्ठता पोषक संवर्ग से निर्धारित करने, रजिस्ट्रार-कानूनगो के रिक्त पदों को नियमानुसार भरने, रजिस्ट्रार कानूनगो पद पर पदोन्नति के लिए विकल्प न मांगकर ज्येष्ठता के आधार पर पदोन्नति किए जाने, पुरानी व्यवस्था में बदलाव कर पदों का पुर्नगठन, तहसीलों के अभिलेखागार में बस्ताबरदार, अनुसेवकों की तैनाती किए जाने, कोविड के कामों के लिए प्रोत्साहन राशि दिए जाने, की मांग की। कर्मचारियों ने चरणबद्ध आंदोलन के तहत सोमवार से सुबह दस से दोपहर एक बजे तक कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। काला फीता बांधकर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।
संगठन के प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार पांडेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश मारवाहा, जिला मंत्री मधुकर जैन, जिला कोषाध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि अगर मांग नहीं मानी जाती है तो एक नवंबर से पूरी तरह कार्य बहिकार किया जाएगा। रजिस्ट्रार-कानूनगो के कार्य बहिष्कार से दाखिल-खारिज, खाता-खतौनी की नकल, निर्वाचन संबंधी काम प्रभावित हुए हैं। वहीं, उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी-शिक्षक समन्वय समिति के आह्वान पर सिविल अस्पताल के कर्मचारियों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। समिति अपनी 18 सूत्रीय मांग को लेकर लंबे समय से चरणबद्ध आंदोलन चला रही है। इसमें पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली और पदोन्नति की मांगें प्रमुख हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की ओर से राज्य कर्मिकों की लंबे समय से चली आ रही लंबित समस्याओं के लिए कोई सकारात्मक पहल शुरू नहीं हुई जबकि सरकार और महासंघ के बीच कई दौर वार्ता भी हो चुकी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर ठगों ने उड़ाये युवती के खाते से 1.5 लाख रुपये
Next: केन्द्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस धरने पर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.