Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बीपीएल मरीजों को निःशुल्क रक्त देने पर सहमति, रेडक्रॉस की पहल सफल
  • अल्मोड़ा

बीपीएल मरीजों को निःशुल्क रक्त देने पर सहमति, रेडक्रॉस की पहल सफल

RNS INDIA NEWS 10/04/2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 18.15.10

अल्मोड़ा। जनपद के आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए राहत की खबर है। रेडक्रॉस सोसाइटी की पहल पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बीपीएल कार्ड धारकों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराने पर सहमति जताई है।

रेडक्रॉस सोसाइटी ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर मांग की थी कि आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से बिना शुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाए। ज्ञापन में बताया गया था कि कई गरीब परिवार इलाज तो करवा लेते हैं, लेकिन रक्त के लिए शुल्क देना उनके लिए कठिन हो जाता है।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने इस मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उनके इस निर्णय से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध होने की उम्मीद बढ़ी है।

इस व्यवस्था के लागू होने से बीपीएल वर्ग के मरीजों को राहत मिलेगी और गंभीर परिस्थितियों में समय पर उपचार संभव हो सकेगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान डॉ. अनिल पांडेय, मनोज सनवाल, अमित साह मोनू, अभिषेक जोशी और कृष्ण बहादुर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आवारा पशुओं के उपचार को मोबाइल एनिमल क्लिनिक का शुभारंभ किया
Next: साप्ताहिक परेड में जवानों ने फिटनेस और अनुशासन का किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.