Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • नये मामलों की तुलना में कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

नये मामलों की तुलना में कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी

RNS INDIA NEWS 15/10/2020
Corona new

नईदिल्ली,15 अक्टूबर (आरएनएस)। वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण के मामले में दुनिया भर में पहले स्थान पर अमेरिका से महज छह लाख की संख्या में पीछे रह गये भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 73 लाख को पार कर गया है हालांकि नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है और अब तक 63.83 लाख लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 81,514 कोरोना संक्रमितों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। देश में अब तक 63,83,441 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इसी अवधि में 67,708 लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद संक्रमण का आंकड़ा 73,07,097 हो गया है।
पिछले 24 घंटों के दौरान 680 संक्रमित अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,11,266 हो गयी है। कोरोना संक्रमण के नये मामलों में कमी आने के कारण सक्रिय मामले 14,486 घटकर 8,12,390 हो गये। देश में अभी सक्रिय मामलों का प्रतिशत 11.12 और रोगमुक्त होने वालों की दर 87.36 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.52 फीसदी रह गयी है। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनियाभर में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में संक्रमितों की कुल संख्या 79,16,118 है और इस हिसाब से भारत अब केवल 6.09 लाख ही पीछे हैं।
देश में कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 9123 कम होकर 1,96,761 रह गये हैं जबकि 158 की मौत होने से मृतकों की संख्या 40,859 हो गयी है। इस दौरान 19,517 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढक़र 13,16,769 हो गयी।
दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 528 की वृद्धि से सक्रिय मामलों की संख्या बढक़र 1,14,006 हो गई हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 10,198 पर पहुंच गया है तथा अब तक 6,11,167 लोग स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजों की संख्या 1186 कम होने से सक्रिय मामले 41,669 रह गये। राज्य में अब तक 6319 लोगों की मौत हुई है। वहीं कुल 7,19,477 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में इस दौरान 1184 मरीज कम हुए हैं जिससे सक्रिय मामले 36,898 हो गये हैं तथा इस महामारी से 6507 लोगों की मौत हुई है जबकि 4,01,306 मरीज ठीक हुए हैं।
तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 42,566 गयी है तथा 10,423 लोगों की मौत हुई है। वहीं राज्य में अब तक 6,17,403 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
केरल में सक्रिय मामले 93,925 हो गये तथा 1066 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढक़र 2,15,149 हो गयी है। ओडिशा में सक्रिय मामले 22,716 हो गये हैं और 1062 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त लोगों की संख्या 2,35,763 हो गयी है।
राजधानी दिल्ली में इस दौरान सक्रिय मामले में 413 की बढ़ोतरी हुई है जिससे यह संख्या 21,903 हो गयी है। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 5898 हो गयी है तथा अब तक 2,89,747 मरीज रोगमुक्त हुए हैं।
तेलंगाना में कोरोना के 23,203 सक्रिय मामले हैं और 1249 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1,93,218 लोग इस महामारी से ठीक हुए है। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 31,505 सक्रिय मामले हैं तथा 5808 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 2,68,384 लोग स्वस्थ हुए हैं।
पंजाब में सक्रिय मामलों की संख्या 7760 हो गयी है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढक़र 1,14,075 गयी है जबकि अब तक 3925 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 14,432 है तथा 1,38,158 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 2686 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।
गुजरात में सक्रिय मामले 14,937 हैं तथा 3595 लोगों की मौत हुई है और 1,36,404 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 10,756 हो गये हैं। राज्य में 967 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,88,380 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।
कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 1694, हरियाणा में 1614, जम्मू-कश्मीर में 1352, छत्तीसगढ़ में 1339, असम में 834, झारखंड में 811, उत्तराखंड में 796, पुड्डुचेरी में 568, गोवा में 519, त्रिपुरा में 319, हिमाचल प्रदेश में 255, चंडीगढ़ में 199, मणिपुर में 103, मेघालय में 70, लद्दाख में 64, सिक्किम में 59, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 55, अरुणाचल प्रदेश में 29, नागालैंड में 22 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नई शिक्षा नीति पर जल्द पहल कर सकती है उत्तराखंड सरकार
Next: पूर्व मुख्यमंत्री बकाया किराए मामले में अपर सचिव दीपेंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

बहू की करतूत से परेशान ससुर: 80 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.