Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नई शिक्षा नीति पर जल्द पहल कर सकती है उत्तराखंड सरकार
  • उत्तराखंड

नई शिक्षा नीति पर जल्द पहल कर सकती है उत्तराखंड सरकार

RNS INDIA NEWS 15/10/2020
rns featured image new

देहरादून। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को लागू करने के मामले में उत्तराखंड सरकार अन्य राज्यों की तुलना में जल्द पहल कर सकती है। हालांकि इससे पहले केंद्र सरकार से अनुमति ली जाएगी। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को देश में शिक्षा की मौजूदा व्यवस्था में बदलाव के लिहाज से क्रांतिकारी माना जा रहा है। प्राथमिक से लेकर उच्च स्तर तक शिक्षा में मौजूदा और व्यावहारिक जरूरतों को नई नीति का अंग बनाया गया है। नई नीति से शिक्षा क्षेत्र में आमूलचूल बदलाव तय है। ऐसे में राज्यों में इस पर अमल को लेकर हिचक हो सकती है। भाजपाशासित उत्तराखंड राज्य एनईपी को लेकर गंभीरता से काम कर रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाल ही में प्रदेश में एनईपी के क्रियान्वयन को लेकर टास्क फोर्स के गठन पर मुहर लगाई है। यह टास्क फोर्स नई नीति के मुताबिक जरूरी बदलावों का अध्ययन करेगी। फिर इन्हें लागू करने की राह भी सुझाएगी। इसमें प्राथमिक स्तर पर भी शिक्षा की पहुंच बढ़ाने और उसकी गुणवत्ता पर ध्यान दिया गया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय का कहना है कि नई नीति में आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राथमिक स्कूलों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की कोशिश की गई है। इसका फायदा भविष्य में मिलेगा। वहीं उच्च शिक्षा में भी एनईपी के क्रियान्वयन को लेकर उच्च शिक्षा सलाहकार डॉ एमएसएम रावत के नेतृत्व में 40 सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति ने एनईपी पर प्रारंभिक रिपोर्ट दी है, लेकिन प्रदेश सरकार समिति की पूरी रिपोर्ट मिलने का इंतजार भी कर रही है। कुलाधिपति एवं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की ओर से भी एनईपी पर राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों का फीडबैक लिया गया है। राज्यपाल यह कह चुकी हैं कि कुलपतियों के सुझावों से एनईपी को जनहितकारी और सर्वस्वीकृत कराने में मदद मिलेगी। राज्य विश्वविद्यालयों की ओर से एनईपी को लेकर उच्च शिक्षा आयोग के गठन की मांग की जा रही है। भरसार विश्वविद्यालय व दून विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एके कर्नाटक का कहना है कि नई नीति के मुताबिक सभी विश्वविद्यालयों को अपने पाठ्यक्रमों को परिवर्तित करना होगा। लिहाजा उच्च शिक्षा आयोग का गठन होना चाहिए। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एनके जोशी ने नई नीति में इंटर्नशिप व प्रेक्टिकल एप्लीकेशंस ऑफ नॉलेज को बढ़ावा देने के पैरोकार हैं। सभी पाठ्यक्रमों में प्रत्येक सेमेस्टर में इंटर्नशिप या प्रोजेक्ट वर्क को शामिल किया जाना चाहिए। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीपी ध्यानी का कहना है कि दूरस्थ क्षेत्रों में नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध कराना आवश्यक है। इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों के लिए समान नियम बनने चाहिए। मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो ओपीएस नेगी ने कहा कि नई शिक्षा नीति में मुक्त विश्वविद्यालयों की भूमिका का उल्लेख नहीं किया गया है। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि एनईपी के क्रियान्वयन को लेकर सरकार गंभीर है। प्रदेश में उक्त नीति लागू करने के लिए विस्तृत अध्ययन किया जा रहा है। अध्ययन के साथ शोध को भी बढ़ावा दिया जा सकेगा। विद्यालयी शिक्षा और उच्च शिक्षा से मिलने वाली रिपोर्ट को मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा। गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नई नीति लागू करने के संबंध में भाजपा शासित राज्यों के शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक कर चुके हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध होंगे प्रस्तावित अटल उत्कृष्ट स्कूल
Next: नये मामलों की तुलना में कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.