Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आरडी-एफडी के नाम पर लोगों से ठग लिए 20 लाख रुपये
  • देहरादून

आरडी-एफडी के नाम पर लोगों से ठग लिए 20 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 19/05/2023
rns featured image new

देहरादून। फर्जी सोसाइटी बनाकर आरडी-एफडी में निवेश कर मोटी कमाई का झांसा दे सैकड़ों लोगों को ठग लिया गया। रकम ठगने के बाद सर्वोत्तम एग्रो कोऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष और निदेशक कार्यालय बंद कर फरार हो गए। लोगों का आरोप है कि उन्होंने बीस लाख रुपये से ज्यादा रकम जमा की थी। कोर्ट के आदेश पर पटेलनगर थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। न्यायालय में देवेंद्र असवाल निवासी पेलियो ने अपील की। कहा कि वर्ष 2015 में उनके पड़ोसी नीरज कश्यप ने अपने कुछ साथियों से मुलाकात कराई। उनसे कहा कि उन्होंने कृषि मंत्रालय के आधीन सर्वोत्तम एग्रो कोऑपरेटिव सोसाइटी खोली है। इसमें आरडी और एफडी के रूप में पैसा जमा करने पर 12 फीसदी ब्याज मिलेगा। इस सोसाइटी में महेश कुमार को निदेशक व शाखा प्रबंधक, राजेंद्र सिंह बिष्ट को अध्यक्ष, शिखर पुंडीर को निदेशक व प्रदेश प्रभारी और मोहम्मद इरफान निवासी शिमला बाईपास को एजेंट बताया गया। विश्वास कर असवाल ने सोसाइटी में 1.10 लाख रुपये जमा कर दिए। उन्होंने यह बात रिश्तेदारों परिचितों को बताई। उन्होंने ने भी करीब 18 लाख रुपये जमा किए। भुगतान का समय आया तो लोगों ने रकम मांगी। आरोपियों भुगतान के बजाए टहलाना शुरू कर दिया। फिर क्षेत्र में खुली शाखा बंद हो गई। पीड़ित मामले को लेकर पुलिस के पास गए। तब केस दर्ज नहीं किया गया। न्यायायल ने पटेलनगर थाने को धोखाधडी और बैनिंग ऑफ अनरेगुलेटेड डिपोजिट स्कीम एक्ट (बड्स ऐक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि नीरज कश्यप, महेश कुमार, राजेंद्र सिंह बिष्ट, शिखर पुंडीर और मोहम्मद इरफान को आरोपी बनाते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आरबीआई वापस लेगा 2000 के नोट, 30 सितम्बर तक का दिया समय
Next: डिजीटल होगा स्टांप विभाग, पूरा रिकार्ड ऑनलाइन किया जाएगा

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.