Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रवि बडोला हत्याकांड के सूत्रधार सोनू भारद्वाज पर एक और केस
  • देहरादून

रवि बडोला हत्याकांड के सूत्रधार सोनू भारद्वाज पर एक और केस

RNS INDIA NEWS 23/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। रवि बडोला हत्याकांड के सूत्रधार सतेंद्र भारद्वाज उर्फ सोनू के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हो गया है। आरोप है कि प्लाट बेचने की डील कर एक व्यक्ति से 11 लाख रुपये लिए। इसके बाद आरोपी ने जमीन नहीं दिलाई। उल्टा पीड़ित को धमकाकर उससे तीन लाख रुपये का एक चेक भी छीन लिया। रायपुर थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि मयंक कुमार गुप्ता निवासी शक्ति विहार, अधोईवाला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने कहा कि आर्केस्ट्रा में ड्रम सीखने के दौरान कई साल पहले उनकी मुलाकात दवेंद्र भारद्वाज से हुई। देवेंद्र वहां लोडिंग और अनलोडिंग का काम करता था। देवेंद्र ने पीड़ित के घर के पास की जमीन पर मोबाइल टॉवर लगवाने का झांसा दिया। वह भी नहीं लग पाया। इसके बाद फिर 2018 में पीड़ित को देवेंद्र भारद्वाज मिला। इस दौरान वह फाइनेंस का काम कर रहा था। पीड़ित को मकान बनाने के लिए प्लाट की जरूरत थी। आरोपी ने अपने जानने वाले व्यक्ति का प्लाट दिलाने का झांसा देकर पीड़ित से 11 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि इसके बाद कई महीने तक प्लाट की रजिस्ट्री नहीं कराई गई। झांसा दिया कि उनकी रकम फाइनेंस में लगाई गई है। उस पर ब्याज देने का झांसा दिया। आरोप है कि इसके बाद कभी दस तो कभी बीस हजार ब्याज बताते हुए 90 हजार रुपये दिए गए। इसके बाद सोनू भारद्वाज से रकम देने से इंकार कर दिया। आरोपी सोनू ने फिर 22 जून 2020 को पीड़ित को तीन लाख रुपये देने के लिए अपने कार्यालय में बुलाया। आरोप यहां अपने साथियों संग जान से मारने की धमकी देते हुए कभी रकम न लेने का दबाव बनाया गया। हाल में आरोपी जेल में गया तो पीड़ित ने केस दर्ज कराने की हिम्मत जुटाई। थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि आरोपी सोनू भारद्वाज और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी सोनू भारद्वाज के खिलाफ हाल में कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। गैंगस्टर की कार्रवाई भी पुलिस उसके खिलाफ कर चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विश्व सदभावना के लिए निकाली कलश यात्रा
Next: बारिश और भूस्खलन के चलते तीन जिलों में नहीं लगेंगे ईपीएफओ के कैंप

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.