Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • देहरादून

रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 16/03/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   महानगर कांग्रेस कमेटी ने रसोई गैस की भारी किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। सोमवार को महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रेमनगर के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रेमनगर चौक पर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार का पुतला दहन किया। महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि देशभर में रसोई गैस की भारी कमी से लोग परेशान हैं। गैस एजेंसियों के बाहर लोगों को घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है और दूसरी ओर गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे आम परिवारों का बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कहा कि कांग्रेस पार्टी इस जनसमस्या को लेकर सड़कों पर उतरकर जनता की आवाज बुलंद कर रही है। डॉ. गोगी ने रसोई गैस की आपूर्ति को तुरंत सुचारु करने की मांग की। कहा कि बढ़ी हुई कीमतों को वापस लिया जाए और आम जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस व्यापक आंदोलन करेगी। कार्यक्रम संयोजक ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र तनेजा, प्रेमनगर अध्यक्ष मोहित ग्रोवर, सुमित खाना ने कहा कि महंगाई के कारण लोग परेशान हैं लेकिन केंद्र सरकार चुप्पी साधे है। विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र तनेजा, प्रेमनगर अध्यक्ष मोहित ग्रोवर, प्रदेश महामंत्री युवा कांग्रेस सुमित खन्ना , राजीव पुंज,तरुण चक्रवर्ती, गीता बिष्ट, अभिषेक तिवारी,सरोज भाटिया, सायरा, नसरीन, प्रदीप कुमार सीटू ,कुलदीप नरूला, कार्तिक बिरला, सुनील श्रीवास्तव, महेश शर्मा, सनी कुमार, राहुल तलवार,अतुल किशोर, हेली भाई,राजेश बाली, चंद मोहन शर्मा,रवींद्र जूनियर, अन्नू शर्मा, जसराज जस्सू,हरजीत सिंह , वीरेंद्र पंवार, रमेश, विनय शर्मा,रमेश नौटियाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चूना भट्टा के खंडहर में 26 वर्षीय महिला का शव मिला, हत्या की आशंका
Next: मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
  • नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर
  • भाजपा की बैठक में संगठन मजबूती और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.