Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • राष्ट्रीय राजमार्ग में 33 घंटे बाद सुचारू हुई वाहनों की आवाजाही
  • चम्पावत

राष्ट्रीय राजमार्ग में 33 घंटे बाद सुचारू हुई वाहनों की आवाजाही

RNS INDIA NEWS 08/08/2022
rns featured image new

चम्पावत। चम्पावत-टनकपुर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग में 33 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हो सकी। कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार सुबह साढ़े सात बजे सड़क पर आए मलबे को हटाया जा सका। बीते शनिवार देर रात दस बजे एनएच में मलबा गिर गया था। राष्ट्रीय राजमार्ग खुलने के बाद लोगों ने राहत ली है। राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वाला के समीप विश्राम घाट में आए मलबे को कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार सुबह हटा लिया गया। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के मुताबिक शनिवार देर रात दस बजे इस स्थान पर पहाड़ी टूट कर सड़क पर गिर गई थी। रविवार तड़के से एनएच खंड ने सड़क खोलने के प्रयास शुरू किए। लेकिन पहाड़ी से रुक-रुक कर गिर रहे मलबे और पत्थरों की वजह से सड़क से मलबा हटाने के काम में दिक्कत आई। इसी दौरान अपरान्ह करीब दो बजे एनएच की सुरक्षा दीवार भी भरभरा कर खाई में जा गिरी। इस वजह से रविवार सायं तक यहां से वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकी। सोमवार तड़के से एनएच खंड ने एक बार फिर सड़क खोलने का कार्य शुरू किया। सुबह करीब साढ़े सात बजे सड़क पर मलबे को हटा लिया गया। इसके बाद यहां से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। चम्पावत की तहसीलदार ज्योति धपवाल और एनएच खंड के ईई सुनील कुमार ने तड़के मौके पर पहुंच कर अधिकारियों को निर्देश दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चम्पावत डीएम नरेंद्र भंडारी कोरोना संक्रमण की चपेट में
Next: फेरीवाले संग फरार हुई महिला, दस तोला सोना और 50 हजार नकद भी ले गई

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.