Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम अब 31 जनवरी से होगा शुरू
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम अब 31 जनवरी से होगा शुरू

RNS INDIA NEWS 14/01/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम अब 31 जनवरी से शुरू किया जाएगा। इसके तहत, पांच वर्ष तक के आयुवर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाती है। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एनआईडी) की शुरुआत देशभर में 17 जनवरी से होने वाली थी। इसे आम तौर पर ‘पल्स पोलियो टीकाकरण’ (पीपीआई) कार्यक्रम के नाम से जाना जाता है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में 16 जनवरी से कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रहे हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान होगा। इसलिए, भारत के राष्ट्रपति कार्यालय के परामर्श से स्वास्थ्य मंत्रालय ने पोलियो टीकाकरण दिवस, जिसे राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एनआईडी) या पोलियो रविवर भी कहा जाता है, उसे 31 जनवरी से शुरू करने को निर्णय किया है। उसने कहा कि मंत्रालय ने कोविड प्रबंधन एवं टीकाकरण और कोविड के अलावा अन्य आवश्यक सेवाओं के एक साथ सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय किया है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति 30 जनवरी दोपहर पौने 12 बजे राष्ट्रपति भवन में कुछ बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की शुरुआत करेंगे। इससे पहले, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नौ जनवरी को सभी राज्यों के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को भेजे एक पत्र में कहा था कि अप्रत्याशित गतिविधियों के कारण 17 जनवरी 2021 से शुरू हो रहे राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एनआईडी) को अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शनिवार से शुरू होगा टीकाकरण, तीन लाख लोगों को लगेगा टीका
Next: देश के महानगरों में नहीं लोगों को कोरोना महामारी की परवाह

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.