Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के पदक विजेताओं का सम्मान
  • देहरादून

राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के पदक विजेताओं का सम्मान

RNS INDIA NEWS 04/08/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  नेशनल मार्शल आर्ट कमेटी के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में ऋषिकेश के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसको लेकर रविवार को क्षेत्रवासियों ने प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को सम्मानित किया।समारोह में उत्तराखंड टीम मैनेजर कृतिका भट्ट और योगा प्रशिक्षक अशीष कोठारी ने कहा कि बीती 26-28 जुलाई को नेशनल मार्शल आर्ट कमेटी के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता हुई, जिसमें वेगास क्लब गुमानीवाला के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिसमें ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अर्चित असवाल, शौर्य नौटियाल और अंश रमोला ने स्वर्ण पदक, केशव सिंह नेगी, पारस रोथान ने रजत पदक, ऋषभ बिष्ट और वैष्णवी ने कांस्य पदक जीता। वहीं योगा प्रतियोगिता में इशिका निहारिका और निष्कर्ष सिंह नेगी ने स्वर्ण पदक, अक्षत सेमवाल ने रजत पदक जीता। वहीं आईसीएल में निर्णायक की भूमिका निभाते हुए प्राची ने सभी को आश्चर्यचकित किया। प्राची पूरे देश से इंडियन कॉम्बैट लीग सीजन 7 में इकलौती लड़की रही, जिसने निर्णायक के रूप में कार्य कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया। मौके पर वेगास क्लब संरक्षण मंडल अध्यक्ष बबीता डोभाल, संदीप रावत, गढ़ भूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति के अध्यक्ष आसाराम व्यास, घनश्याम नौटियाल, स्मिता उनियाल, कमलेश उनियाल, शिवदयाल रतूड़ी, पार्षद विपिन पंत, जगदीश नौटियाल, प्रो. पवन जोशी, सूरज जोशी, लखीराम भट्ट आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांवड़ियों की आड़ में चेन लूट की तीन वारदात करने वाले गिरफ्तार
Next: किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर 70 मकान मालिकों से सात लाख जुर्माना वसूला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.