Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • संस्कृति
  • राशिफल 10 फरवरी
  • संस्कृति

राशिफल 10 फरवरी

RNS INDIA NEWS 10/02/2022
Rashi Horo.jpg

आज का राशिफल

 

मेष राशि: आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आज ऑफिस में कार्य का टारगेट पूरा होने से बॉस आपसे खुश होकर आपको कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट करेंगे, साथ ही पदोन्नति के अवसर भी मिलेंगे। टीचर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज आपका प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। मेडिकल के छात्रो के लिए दिन अच्छा रहेगा सीनियर डॉक्टर्स का सहयोग मिलेगा। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्तों में और नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार के साथ घर पर मूवी देखकर आनंदित होंगे।

वृष राशि: आज घरेलू चीजों की खरीदारी करेंगे। बेरोजगारों को रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुचाने में मदद करेगा। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे। जिससे आपको कुछ और जिम्मेदारियां मिलेंगी। आप विरोधियों की चाल को असफल करने में सफल होंगे। ऑफिस के कार्य से यात्रा करना पड़ सकता है। जिस काम के लिए ये यात्रा करेंगे वो पूरा हो जायेगा। सेहत के लिहाज से आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है।

मिथुन राशि: अपनी बढ़ी हुई ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो वह काम समय से पूरा हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में आपका आत्मविश्वास मददगार साबित होगा। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में अगर किसी के विवाह संबंधी समस्या चल रही है तो आज वो सॉल्व हो जाएगी। घरेलू सामान खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है।  ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है, बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। आज पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। परिवार में छोटे भाई से किसी कार्य को पूरा करने में सहायता प्राप्त होगी।  कलात्मक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढऩे का है। आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। आज अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्तों में और मजबूती आयेगी। आप जितना हो सकें दूसरों की राय लेकर ही किसी कार्य की शुरूआत करें तो सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज आपका कोई भी गलत फैसला आपको उलझन में डाल सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

कन्या राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। राजनिति से जुडे लोगों का दिन अच्छा है, आज आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। आज आपकी सोच में सकरात्मकता आयेगी। ऑफिस में वर्कलोड कम हेगा, जिससे आपको राहत महसूस होगी। महिलायें आज अपने लिए शॉपिंग करने का मन बनायेंगी। इस राशि के थिएटर से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बढिय़ा है, किसी पुराने काम में कामयाबी मिलने के बाद लोग आपकी तारीफ करेंगे। इस राशि के विवाहित आज एक दूसरे के साथ बेहतरीन पल बिताएंगे।

तुला राशि: आज किस्मत आपका साथ देगी। आज ऑफिस मे सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। छात्र अपने बेहतर भविष्य के लिए सोच-विचार कर अच्छी योजना बनाऐंगे।  ज्यादातर समय परिवारवालों के साथ बीतेगा। इस राशि के बिजनेसवर्ग के लोगों को आज किसी बड़े बिजनेसमैन से मिटिंग करने का मौका मिलेगा, जिसका फायदा भविष्य में अवश्य मिलेगा।  आप अपने जीवनसाथी की इच्छा पूरी करने का भरपूर कोशिश करेंगे, जिससे जीवनसाथी आपसे प्रसन्न होंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि: आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज आप अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे, जिसमे आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के बेरोजगार लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपका सकारात्मक विचार आपको सफलता दिलाने में सहायक होगा। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, आप उसके बेहतर भविष्य के लिए नयी योजना बनायेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है, कोई स्पेशल गिफ्ट मिल सकता है।

धनु राशि: आज आप रिश्तों के प्रति भवना से परिपूर्ण रहोगे, जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा करने की योजना बनायेंगे। आपकी संतान की इच्छाओं में वृद्धि होगी। इस राशि के आर्किटेक्ट क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलनी तय है। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से और मजबूत होगा। इस राशि वालों को आज वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।  ज्वेलरी का काम करने वालों के लिए आज के दिन अधिक धन लाभ करने वाला रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

मकर राशि: आज मेहनत से किए हुए सारे कार्य पूरे होंगे। बिजनेस के मामले में आज आप किसी से मीटिंग करेंगे, जिसमे आपको सफलता मिलेगी। किसी के साथ पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आपके बिजनेस पार्टनर किसी जरूरी दस्तावेज पर आपके साइन करवाने घर आयेंगे। आज किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचें। साथ ही बिजनेस में भी जोखिम भरे फैसले ना लें। इस राशि के जो इलेक्ट्रोनिक समान खरीदना चाहते हैं, वो आज खरीद सकते हैं। लवमेट्स आज आपको नई ड्रेस गिफ्ट करेंगे।

कुम्भ राशि: आज आपका मन लेखन कार्यों में रहेगा, आपकी कविता के लिए किसी समारोह में आपको पुरस्कार भी मिलेगा। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए शानदार है। आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। राजीनीति से जुड़े लोगों का आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, लोग आपसे जुडऩे की कोशिश करेंगे। आज आप पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। आज पिता से आपको सलाह मिलेगी जो भविष्य में आपके काम आएगी।

मीन राशि: आज का दिन आपका खुशनुमा रहेगा। इस राशि के अविवाहितों के लिए आज अच्छे रिश्ते आयेंगे। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों का ट्रांसफर ऐसी जगह हो सकता है जहां उनको नौकरी करने में थोड़ा आराम रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढिय़ा रहने वाला है, आज पहले दी गयी किसी प्रतियोगी परीक्षा का आपको बेहतर परिणाम हासिल होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री मोदी के अल्मोड़ा भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत नगर के यातायात रूट प्लान में परिवर्तन
Next: कांंग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी ने शेराघाट में किया धुंआधार जनसम्पर्क, नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी कांंग्रेस कार्यकर्ताओंं की दर्जनों टोलियों ने घर घर किया जनसम्पर्क

Related Post

rashifal horoscope
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 10 जून

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 09 जून

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 07 जून

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • कैंट क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
  • प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितई में भाजपा ने किया भंडारे का आयोजन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.