Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • संस्कृति
  • राशिफल 7 जुलाई
  • संस्कृति

राशिफल 7 जुलाई

RNS INDIA NEWS 07/07/2021
rashifal horoscope

आज का राशिफल

मेष राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहने से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी। शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। कोई विशेष काम करना पड़ सकता है। उधार-लेन से बचें। स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाने से बचें।

मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय-धंधे में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन व्यग्र रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। पैसों के लेन-देन और कोर्ट-कचहरी के कार्यों से बचना होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग भी मिलेगा, लेकिन कलह की संभावना भी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगा। कारोबाल अच्छा चलेगा और धनलाभ की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन परिजनों के बीच आपसी सामंजस्य बनाए रखें। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो कि लाभदायक रहेगी। किसी व्यावसायिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। किस बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें।

सिंह राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आपके अनुकूल रहेगी, जिससे कारोबार में धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्य आसानी से सफल होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन फैसले लेते समय अच्छे से सोच-विचार करें और हो सके तो जानकारों की सलाह अवश्य लें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

कन्या राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा, लेकिन कार्यभार की अधिकता रहेगी। कार्यों की सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी और दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा, लेकिन कार्य आसानी से पूरे होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

तुला राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा और कार्यों में आशानुरूप सफलता नहीं मिलेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना रहेगी। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग भी मिलेगा, लेकिन ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत भी खराब हो सकती है। सोच-समझकर लिये गये निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का विचार कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे और बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग भी रहेंगे, लेकिन व्यावसायिक स्थल पर अधिकारियों की वजह से परेशान हो सकते हैं। धन व्यय की भी अधिकता रहेगी, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। संतान की चिंता सताएगी। परिवार में कलह की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है।

धनु राशि :- आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों और मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। अनावश्यक खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी। आनंद-प्रमोद के पीछे धन का व्यय होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

मकर राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों-परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। आकस्मिक धनलाभ की भी संभावना रहेगी। विवाह के उत्सुक युवकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य का ध्यान और वाणी पर संयम रखें।

कुम्भ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। हालांकि, काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्य सफल होंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। परिजनों-मित्रों के साथ पर्यटन की भी संभावना है। अनावश्यक धन-व्यय की अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा, वरना विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

मीन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। किसी के भी साथ धन से सम्बंधित व्यवहार न करें। किसी भी विवाद में पडऩे से बचना होगा। मन एकाग्र करने का प्रयास कीजिएगा। आज खर्च पर संयम रखना होगा। स्वजनों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। मध्याह्न के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ महसूस करेंगे। मित्रों से उपहार आदि मिलेंगे। परिवारजनों से सुख भी आज अच्छा मिलेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में भी ध्यान लगा रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन दरोगा भर्ती परीक्षा कार्यक्रम किया जारी
Next: अलविदा दिलीप कुमार………

Related Post

rashifal horoscope
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 14 जुलाई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 13 जुलाई

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 12 जुलाई

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.