Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रानीखेत में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संयुक्त मजिस्ट्रेट जयकिशन ने आयोजित की बैठक
  • अल्मोड़ा

रानीखेत में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संयुक्त मजिस्ट्रेट जयकिशन ने आयोजित की बैठक

RNS INDIA NEWS 07/06/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद की पर्यटन नगरी रानीखेत में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संयुक्त मजिस्ट्रेट जयकिशन की तरफ से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रानीखेत क्षेत्र में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए नए पर्यटन स्थलों के चिह्निकरण पर चर्चा हुई और सुझाव आमंत्रित किए गए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पर्यटन अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में रानीखेत क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं और पर्यटकों को आकर्षित के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी ने दलमोठी में प्रस्तावित जंगल सफारी, चौबटिया-कुनेलाखेत क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग सहित साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने, रानीखेत नगर क्षेत्र में पार्कों के जीर्णोद्धार, वॉटर टैंक एक्वेरियम, दीवारों में कुमाऊंनी कलाकृतियां बनाए जाने पर जोर दिया। केएमवीएन के पूर्व निदेशक मंडल सदस्य डीएन बड़ोला ने रानीखेत क्षेत्र के पौराणिक मंदिरों को मानसखंड सर्किट से जोड़ने, आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने पर्यटकों के लिए वैलनेस, हीलिंग सेंटर स्थापित करने का सुझाव दिया। बैठक में आदि बद्री मंदिर कुंवाली, झूला देवी मंदिर, बिनसर महादेव मंदिर, हैड़ाखान मंदिर को मंदिर माला मिशन में रखने को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आयुर्वेद, गोल्फ टूर्नामेंट, पार्क, मिनी जू और चौबटिया गार्डन में रोपवे सहित कई सुझावों पर विचार किया गया। पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी ने भी रानीखेत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों से सुझाव मांगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गर्भवती को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस मकान की छत पर पलटी
Next: वन दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.