Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गर्भवती को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस मकान की छत पर पलटी
  • अल्मोड़ा

गर्भवती को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस मकान की छत पर पलटी

RNS INDIA NEWS 07/06/2023
alm 07

गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग महिला घायल, हायर सेंटर रेफर

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के तहसील मुख्यालय रानीखेत के निकटवर्ती ग्राम किलकोट के पास गर्भवती महिला को अस्पताल लाते वक्त एंबुलेंस पलट गई। जिसमें गर्भवती महिला के साथ तीमारदार के रुप में आई बुजुर्ग महिला गंभीर चोट लगने से घायल हो गई। जिसे हल्द्वानी रेफर कर दिया है। वाहन में मरीज समेत पांच लोग सवार थे। राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र सदर रानीखेत अन्तर्गत ग्राम किलकोट (ऐरोली) में एंबुलेंस 108 आपातकालीन की यह दुर्घटना दोपहर 1ः30 बजे हुई। रानीखेत तहसील से मिली जानकारी के अनुसार गर्भवती दीपा नेगी पत्नी चन्दन सिंह नेगी को ग्राम गंगोड़ा से राजकीय चिकित्सालय रानीखेत को लाते समय किलकोट में एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी और धर्मा देवी पत्नी स्व. भूपेन्द्र राम के मकान के छत में पलट गई। इस एंबुलेंस में चालक मनोहर पुत्र केशव राम, एएनएम सुषमा पुत्री गणेश दत्त जोशी, मरीज 29 वर्षीया दीपा नेगी पत्नी चन्दन सिंह नेगी, 65 वर्षीया राधिका देवी एवं 50 वर्षीय टीका राम पुत्र किशन राम सवार थे। इसमें राधिका देवी को हायर सेन्टर रेफर किया गया है, उसके पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। बाकी अन्य 04 व्यक्तियों को हल्की चोटें आयी हैं, जिनका उपचार गोविन्द सिंह मेहरा राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में चल रहा है। चालक के अनुसार स्टेयरिंग फेल होने से यह हादसा हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑपरेशन मर्यादा व यातायात नियमों के उल्लंघन पर 144 लोगों पर हुई चालानी कार्यवाही
Next: रानीखेत में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संयुक्त मजिस्ट्रेट जयकिशन ने आयोजित की बैठक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.