Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रानीधारा में ग्रेस स्कूल के पास टूटे मार्ग से नीचे गिरने से बाल बाल बची कार
  • अल्मोड़ा

रानीधारा में ग्रेस स्कूल के पास टूटे मार्ग से नीचे गिरने से बाल बाल बची कार

RNS INDIA NEWS 30/05/2023
alm 01

भाजपा नगर अध्यक्ष ने तत्काल मौके पर पहुंच करवाई क्रेन की व्यवस्था
स्थानीय विधायक, संबंधित विभाग एवम प्रशासन से की अविलंब मार्ग के निर्माण की मांग

अल्मोड़ा। सोमवार सायं पांच बजे करीब रानीधारा ग्रेस स्कूल के पास सड़क के टूटे हुए हिस्से में एक कार का आगे का पहिया धंस गया और कार दुर्घटनाग्रस्त होते होते बची। मौके पर पहुंचे भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने बताया कि लगातार उनके द्वारा संबंधित विभाग एवम जनप्रतिनिधियों से रानीधारा सड़क के टूटे हिस्से को सही करने एवं साई मंदिर से धार की तूनी तक मार्ग के सुधारीकरण एवम डामरीकरण की मांग की जा रही है लेकिन विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि बीती 19 मई को रानीधारा ग्रेस स्कूल के पास टूटी हुई सड़क का स्थानीय विधायक सहित प्रांतीय खंड, जल संस्थान, जल निगम, नगर पालिका के सभी अधिकारियों ने एक संयुक्त निरीक्षण किया था। उन्होंने कहा कि वहां पर भी उनके द्वारा सभी को अवगत कराया गया था कि पहले ग्रेस स्कूल के पास जो टूटी हुई सड़क का हिस्सा है उसको बना दिया जाए। लेकिन इसे संबंधित की लापरवाही ही कहेंगे जो उस टूटे हुए हिस्से को आज तक नही बनाया गया। उन्होंने बताया कि यहां पर रहने वाले स्थानीय व्यक्ति की कार आज नीचे गिरते-गिरते बची। इस कार को निकलने के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष और सभासद अमित शाह मोनू ने तत्काल क्रेन की व्यवस्था करवाई। श्री साह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों और स्थानीय विधायक से जनहित में अपील की है कि तत्काल संज्ञान लेते हुए वर्षो से जर्जर पड़ी रानीधारा सड़क का पुनर्निर्माण किया जाए। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू के साथ कैलाश गुरुरानी, धर्मेंद्र बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, कृष्ण बहादुर सिंह आदि उपस्थित थे। विदित हो कि रानीधारा सड़क वर्षों से बेहद खराब स्थिति में है। लगातार जनता के द्वारा इसे दुरुस्त करने के मांग की जा रही है लेकिन स्थिति जस की तस है। इस मार्ग पर छोटे बच्चों के स्कूल भी हैं और इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों बच्चे स्कूल को जाते हैं। विगत सायं जहाँ पर यह हादसा हुआ उसी के सामने छोटे बच्चों का स्कूल भी है। अब देखने वाली बात यह है कि संबंधित विभाग और प्रशासन कब इस मार्ग की सुध लेता है और मार्ग का सुधारीकरण करता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनपद रुद्रप्रयाग की दोनों विधान सभा में भाजपा के महासम्पर्क अभियान कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक गीतांजलि शर्मा ने किया प्रवास
Next: खैरालिंग मेला 6 व 7 जून को

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.