Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रंगारंग कार्यक्रमों के बीच आयुध निर्माणी दिवस सम्पन्न
  • देहरादून

रंगारंग कार्यक्रमों के बीच आयुध निर्माणी दिवस सम्पन्न

RNS INDIA NEWS 19/03/2021
16- (3)

देहरादून। आयुध निर्माणी देहरादून में गुरूवार को आयुध निर्माणी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान यहां विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत ध्वजारोहण के साथ ही आयुध गान से हुयी। इस बीच विभिन्न क्षेत्रों में दक्ष कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। आयुध निर्माणी दिवस की शुरूआत आयुध पैदल मार्च के साथ हुयी। सुबह इस पैदल मार्च को आयुध निर्माणी के महाप्रबधंक पी के दिक्षित ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद निर्माणी के प्रंागण में ध्वजा रोहण किया गया और आयुध गान के साथ ही महाप्रबंधक ने कर्मचारियों को कर्तव्य निष्ठा के साथ काम करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर आयुध निर्माणी बोर्ड के चेयरमैन एवं महानिदेशक सीएस विश्सकर्मा का संदेश पढक़र सुनाया गया। इसके पश्चात निर्माणी के प्रशासनिक भवन के प्रांगण में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ निर्माणी के महाप्रंबंधक पी के दिक्षित व डबल्यू डबल्यू ए की उपाध्यक्षा श्रीमति इति दिक्षित समेत अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात गैस से भरे गुब्बारे हवा छोडक़र सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में ब्रह्म कमल गु्रप व गायिका पूनम सती के साथी कलाकारों ने गढ़वाली, जौनसारी, कुमायुनी समेत अन्य गीतों पर सुन्दर नृत्य प्रस्तुत कर वहा उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इसके साथ ही उन्होनें अपने कार्यक्रम के माध्यम से पहाड़़ की संस्कृति से भी लोगों को रूबरू कराया। इस दौरान अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि महाप्रबंधक पी के दिक्षित ने कहा कि आयुध निर्माणियों ने अपने अभी तक के इतिहास में जो सफर तय किया है वह हमें गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि हम भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं और सेना की हर आवश्यकता की पूर्ति हेतु तत्पर रहते है। उन्होंने आयुध निर्माणी दिवस के अवसर पर सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि हम भविष्य में इसी तरह से देश की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। इसके पश्चात निर्माणी में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही कल से लगाई गयी आयुध उत्पादों की प्रदर्शनी आज दूसरे दिन भी जारी रही। देर शाम के इसका समापन हुआ। प्रदर्शनी में आयुध निर्माणी के कर्मचारियों के परिजन निर्माणी में बन रहे उत्पादों से रूबरू हुए। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक एस सी झा, राजेश शर्मा, उप श्रमायुक्त राहुल त्यागी, संयुक्त महाप्रबंधक कमलेश कुमार, वी चैधरी समेत सभी यूनियनो व एसोशियेशनो के पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव ने ली सिंगल विण्डो उद्योग राज्य प्राधिकृत समिति की बैठक
Next: सीएम आवास कूच करने जा रहे आप कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की, गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.