Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • तिलपात्र, यज्ञ, हवन एवं भण्डारे के साथ हुआ श्री रामलीला महोत्सव का समापन
  • अल्मोड़ा

तिलपात्र, यज्ञ, हवन एवं भण्डारे के साथ हुआ श्री रामलीला महोत्सव का समापन

RNS INDIA NEWS 30/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला अल्मोडा में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव 2023 के समापन के अवसर पर दस दिवसीय रामलीला तथा दो दिवसीय महिलाओं द्वारा मंचित रामलीला का तिलपात्र व विशाल भंडारा मंदिर परिसर में आहूत किया गया। तिलपात्र रामलीला के पश्चात की एक आवश्यक प्रक्रिया है जिसमें पौराणिक किरदारों का अभिनय कर रहे कलाकार तिलपात्र के माध्यम से मृत आत्माओं की शान्ति एवं अभिनय के दौरान हुई किसी भी त्रुटि के लिये क्षमा याचना करते हैं। तिलपात्र के पश्चात यज्ञ एवं हवन का प्राविधान है जिससे लोक कल्याण एवं जनहित की मंगल कामना की जाती है। यहाँ एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी श्रद्वालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञ, हवन एवं भंडारे के साथ श्री रामलीला महोत्सव 2023 का विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर जीवन चन्द्र तिवारी ज्योतिषाचार्य, बिट्टू कर्नाटक पूर्व दर्जा मंत्री एवं रामलीला समिति के संस्थापक व संयोजक, देवेन्द्र कर्नाटक अध्यक्ष, पदाधिकारी तथा सदस्यों में डॉ. करन कर्नाटक, हेम चन्द्र जोशी, गौरव काण्डपाल, रमेश चंद्र जोशी, हंसा दत्त कर्नाटक, सन्तोष जोशी, देवेन्द्र गोस्वामी, बृजेश पाण्डे, तनोज कर्नाटक, जगदीश चन्द्र तिवारी, विद्या कर्नाटक तथा कलाकार, कार्यकर्ताओं में रजनीश कर्नाटक, कमल जोशी, अखिलेश थापा, भुवन पाण्डे, रवि रौतेला, आशा मेहता , सुनीता बगडवाल, प्रकाश मेहता, रश्मि काण्डपाल, नेहा जोशी, कशिश रावत, हर्षित आगरी आदि सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में हिमाद्रि हंस हैंडलूम के आउटलेट का शुभारंभ
Next: चारधाम यात्रा की हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर पचास हजार ठगे

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.