Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रामबाड़ा में मंदाकिनी नदी पर डीडीएमए ने किया फोल्डिंग सेतु तैयार
  • रुद्रप्रयाग

रामबाड़ा में मंदाकिनी नदी पर डीडीएमए ने किया फोल्डिंग सेतु तैयार

RNS INDIA NEWS 01/10/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   केदारनाथ पैदल मार्ग पर रामबाड़ा में बीते 31 जुलाई को आई आपदा में ध्वस्त हुआ पुल डीडीएमए लोनिवि ने फिर से तैयार कर लिया है। मंदाकिनी नदी पर बने 21 मीटर लम्बे फोल्डिंग पुल से अब यात्रियों का आवागमन भी शुरू हो गया है। बताते चलें कि बीती 31 जुलाई को लिंचौली में आई आपदा के चलते रामबाड़ा में बना अस्थाई पुल ध्वस्त हो गया। जिससे यहां यात्रियों की आवाजाही में मुश्किलें हुई। हालांकि इस पुल के नीचे की तरफ बड़ा पुल सुरक्षित था और इससे यात्रियों का आवागमन बना रहा किंतु इस पुल भी बड़ी संख्या में यात्री केदारनाथ जाते रहते हैं। करीब 15 दिनों से डीडीएमए लोनिवि द्वारा इस पुल को तैयार करने के लिए तेजी से कार्य किया गया। मंगलवार को पुल तैयार करते हुए यात्रियों की आवाजाही भी शुरू करा दी गई है। डीडीएमए लोनिवि के अधिशासी अभियंता विनय झिंक्वाण ने बताया कि आपदा के बाद से दोबारा पुल निर्माण की कार्यवाही शुरू की गई। रामबड़ा में मंदाकिनी नदी पर बनाए गए इस अस्थाई पुल की ऊंचाई पहले की तुलना में 4 मीटर और बढ़ाई गई है। 21 मीटर लम्बे फोल्डिंग सेतु की लागत करीब 70 लाख रुपये है जिसमें पुल निर्माण के बाद एप्रोच आदि अन्य काम भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुल से यात्रियों की आवाजाही शुरू हो गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीच सड़क ख़राब हुई रोडवेज बस, लगा जाम
Next: शिक्षक का स्थानांतरण होने पर छात्रों ने किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.