Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रक्षाबंधन की खरीदारी को बाजारों में चहल पहल
  • हरिद्वार

रक्षाबंधन की खरीदारी को बाजारों में चहल पहल

RNS INDIA NEWS 02/08/2020
rns featured image new

रुडकी। बाजारों में रक्षाबंधन की खरीदारी करने वालों की चहल पहल देखने को मिली। शहर के कई इलाकों में राखी की दुकानें सजी मिलीं। दुकानदारों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बिक्री काफी कम है। वहीं मिठाई की दुकानों पर भी अच्छा खासा रस देखने को मिला। त्योहार को लेकर रविवार को शहर के लोग घरों से खरीदारी करने निकले। कोरोना के चलते अन्य वर्षों की भांति इस बार चहल पहल कुछ कम रही, लेकिन एक साथ खरीदारी को बहुत सारे लोग बाजारों की ओर निकले। सिविल लाइंस, रामनगर, मेन बाजार, कलियर अड्डा, बीटीगंज, लालकुर्ती, मालवीय चौक जैसे कई इलाकों में राखी की दुकानें सजी थी। सभी दुकानों पर राखी खरीदने वालों की भीड़ लगी देखी गई। रामनगर क्षेत्र के व्यापारी मनीष आहुजा ने बताया कि त्योहार के चलते बहुत दिनों बाद बाजार में चहल पहल तो देखने को मिली। उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस बार खरीदारी कम रही। सिविल लाइंस के व्यापारी सुमित ने बताया कि ग्राहक आ रहे हैं। शाम तक बिक्री बडऩे की उम्मीद भी जताई है। मेन बाजार में राखी की दुकान लगाने वाले मुकेश का कहना था कि कोरोना के चलते पिछले साल की तुलना में इस बार लोग कम आए।

मेन बाजार में लगता रहा जाम
रुडक़ी के मेन बाजार में रविवार को दोपहिया और चोपहिया वाहनों का दबाव अधिक रहा। जिसके चलते कई बार जाम की स्थिति बनती रही। मेन बाजार में लगे जाम के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जबकि यह जाम रह रहकर कई बार लगता रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक ने लगाया उत्पीडऩ का आरोप
Next: सर्पदंश से 5 वर्षीय बच्ची की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

गंगा में थार उतारकर रील बनाना पड़ा भारी, अचानक बढ़े जलस्तर में फंसी कार

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व जनसंख्या दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
  • कुमाउनी साहित्यकार महेन्द्र ठकुराठी को नेपाल में मिला डोटी रत्न पुरस्कार
  • यूकेडी ने संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर किया मंथन, पान सिंह लटवाल बने जिला कोषाध्यक्ष
  • परीक्षा परिणामों में देरी पर एबीवीपी का प्रदर्शन, परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंका
  • टीईटी से स्थायी छूट और पुरानी पेंशन बहाली की मांग, प्राथमिक शिक्षक संघ ने भेजा ज्ञापन
  • ऐना गांव में युवक की धारदार हथियार से हत्या, बचाने पहुंचीं दो महिलाएं भी गंभीर घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.