Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कर्नाटकखोला रामलीला के भव्य एवं आकर्षक आयोजन हेतु रक्षाबंधन से प्रारम्भ होगी तालीम
  • अल्मोड़ा

कर्नाटकखोला रामलीला के भव्य एवं आकर्षक आयोजन हेतु रक्षाबंधन से प्रारम्भ होगी तालीम

RNS INDIA NEWS 31/08/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बृहस्पतिवार से श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला द्वारा रामलीला की तालीम/प्रशिक्षण का आयोजन विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रारंभ किया जा रहा है। इस वर्ष मुख्यतः अनेकों कलाकारों को पुनः चयन करने की प्रक्रिया 31अगस्त से प्रारंभ होकर एक सप्ताह तक चलेगी। रामलीला में प्रतिभाग करने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण चरित्रों को निभाने वाले कलाकारों की चयन प्रक्रिया को रामलीला के विशेषज्ञों के सम्मुख एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित कर लिया जायेगा। इस वर्ष रामलीला में उत्कृष्ट अभिनय को निखारने का कार्य अनुभवी निर्देशकों के माध्यम से किया जा रहा है। रामलीला समिति कर्नाटक खोला ने सम्मानित क्षेत्रवासी, आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाले सम्मानित जन एवं इस अल्मोड़ा नगर के सभी बालक/बालिकाओं, मातृ शक्ति तथा युवा साथियों से आग्रह किया है कि यथा समय आकर इस चयन प्रक्रिया में सम्मिलित हो कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करें।रामलीलाओं में उत्कृष्ट अभिनय करने एवं कुमाऊनी की एतिहासिक रामलीला जो राग, विहाग,देश जैजैवन्ती, दोहा, चौपाई आदि गायन शैली वाली रामलीला में प्रतिभाग करने के लिए सभी आमंत्रित हैं। सभी से अपेक्षा की गयी है कि तालीम/प्रशिक्षण में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए आप सभी आकर इस भागवत कार्य में अपना सहयोग करने के साथ- साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के इस महान कार्य में अपनी महति भूमिका का निर्वहन करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 31 अगस्त
Next: सीएम धामी ने किया चंपावत के देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में लगने वाले प्रसिद्ध बगवाल मेले में प्रतिभाग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
  • नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर
  • भाजपा की बैठक में संगठन मजबूती और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.