Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • राकेश झुनझुनवाला की नई उड़ान, एयरलाइन कंपनी पर दांव लगाने की तैयारी, बताया अपना पूरा प्लान
  • अर्थ जगत

राकेश झुनझुनवाला की नई उड़ान, एयरलाइन कंपनी पर दांव लगाने की तैयारी, बताया अपना पूरा प्लान

RNS INDIA NEWS 29/07/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। देश के दिग्गज अरबपति निवेशक राकेश झुनझुनवाला एविएशन सेक्टर में एक बड़ा दांव लगाने वाले हैं। राकेश झुनझुनवाला ने बताया है कि वह एक नई एयरलाइन कंपनी शुरू करना चाहते हैं।
क्या है प्लान : ब्लूमबर्ग टीवी को दिए एक इंटरव्यू में राकेश झुनझुनवाला ने अपने नए प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अगले 4 साल में 70 एयरक्राफ्ट की एयरलाइन बनाने की योजना है। नई एयरलाइन कंपनी में झुनझुनवाला करीब 3.5 करोड़ डॉलर के निवेश पर विचार कर रहे हैं। इस निवेश के जरिए एयरलाइन कंपनी में 40 फीसदी हिस्सेदारी लेने की योजना है।
क्या होगा नाम : राकेश झुनझुनवाला के मुताबिक अल्ट्रा-लो कॉस्ट एयरलाइन को अकासा एयर कहा जाएगा। इस एयरलाइन टीम में अमेरिका के डेल्टा एयर के एक पूर्व वरिष्ठ कार्यकारी भी शामिल हैं। ये टीम ऐसे विमानों को देख रही है जिसमें 180 यात्रियों की सीट हो। राकेश झुनझुनवाला को अगले 15 दिन में भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मिलने की उम्मीद है।
राकेश झुनझुनवाला ये दांव ऐसे समय में लगा रहे हैं जब कोरोना की वजह से एविएशन सेक्टर पूरी तरह से पस्त है। कोरोना महामारी से पहले भी, भारत की एयरलाइन कंपनियां संघर्ष कर रही थीं। किंगफिशर, जो कभी देश की दूसरी सबसे बड़ी डोमेस्टिक एयरलाइन कंपनी थी, ने 2012 में परिचालन बंद कर दिया। वहीं, जेट एयरवेज इंडिया लिमिटेड को भी भारी घाटे की वजह से दो साल तक बंद रखना पड़ा है। इसके अलावा इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइन कंपनियां भी नुकसान में हैं। कोरोना की तीसरी लहर की वजह आने वाले वक्त में एक बार फिर ये सेक्टर प्रभावित हो सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट तैयार, 30 जुलाई को होगा लोकार्पण
Next: निजी बीमा कंपनी करोड़ों लेकर हुई फरार

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.