Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रकम दोगुनी होने के लालच में गंवा दिए एक लाख
  • हरिद्वार

रकम दोगुनी होने के लालच में गंवा दिए एक लाख

RNS INDIA NEWS 25/03/2022
rns featured image new

रुड़की।  लक्सर के सेठपुर गांव निवासी युवक अजीत सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत दो मार्च को उसके मोबाइल पर दूसरे राज्य के अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले युवक ने रकम दोगुनी करने वाली स्कीम में अजीत का चयन होने की बात कही। अजीत उसके झांसे में आ गया और हामी भर दी। इसके बाद दूसरी तरफ से बात करने वाले ने उसे एक बैंक के खाते का नंबर भेजा और कहा कि वह खाते में जितनी रकम जमा कराएगा 24 घंटे में उसका दोगुना अमाउंट उसके खाते मे वापस आ जाएगा। इस पर अजीत ने दो बार में कुल 99998 रुपये उसके बताए बैंक खाते में डाल दिए। 48 घंटे बाद भी रकम वापस नहीं आई तो अजीत ने उसी मोबाइल नंबर पर बात करने के लिए फोन किया। लेकिन फोन बंद था। अगले दो दिन तक भी फोन चालू नहीं हुआ तो अजीत को ठगे जाने का एहसास हुआ। इसके बाद अजीत कोतवाली पहुंचा और प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट से मिलकर पूरी घटना की जानकारी दी। कोतवाल बिष्ट ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संस्था ने जरूरतमंद की आर्थिक सहायता की
Next: घर में घुसकर दंपति के साथ की गई मारपीट

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.