Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने साधा भाजपा पर निशाना
  • पिथौरागढ़

राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने साधा भाजपा पर निशाना

RNS INDIA NEWS 25/01/2021
rns featured image new

पिथौरागढ़। राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने पत्रकार वार्ता कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा भाजपा कहती है कि कांग्रेस के पास सीएम के लिए कोई चेहरा नहीं है। लेकिन उसके पास त्रिवेंद्र सिंह रावत के रूप में जो चेहरा है, उन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। न्यायालय ने भी सीबीआई जांच के आदेश जारी किए हैं। इन हालातों में जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली भाजपा के पास भी अगले सीएम के लिए कोई चेहरा नहीं है। लेकिन कांग्रेस के पास हमेशा से ही हरीश रावत के रूप में सीएम के लिए दमदार चेहरा रहा है और रहेगा। सोमवार को राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने पर्वतीय प्रदेश के लोगों को छला है। कहा किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सडक़, हवाई व रेल सेवा बेहद जरूरी है। लेकिन सीमांत जिला तीनों ही सेवाओं से महरूम है। टनकपुर से पिथौरागढ़ के बीच ही ऑलवेदर सडक़ का निर्माण किया है। लेकिन इससे आगे चीन सीमा को जोडऩे वाली महत्वपूर्ण सडक़ का ऑलवेदर के रूप में विस्तार नहीं किया जा रहा। टनकपुर-जौलजीबी सडक़ का निर्माण करने से भी भाजपा सरकार ने परहेज किया है। सीमांत के लोगों के लिए अब भी हवाई सेवा महज सपना बनी है। भाजपा चुनाव के समय खटारा विमान उड़ाकर सीमांत लोगों को बेवकूफ बनाती आ रही है। सीमांत जिले को रेल सेवा से जोडऩे के लिए सरकार के पास कोई ठोस नीति ही नहीं है। कहा भाजपा के इस छलावे को अब जनता समझ चुकी है। वह इसका जवाब आगामी विस चुनाव में जरूर देगी। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व में सीएम के चेहरे को लेकर चल रही राजनीतिक सरगर्मियों को लेकर कहा कि हरीश रावत के नेतृत्व में ही कांग्रेस प्रदेश में बढ़ी जीत हासिल कर सकती है। उन्होंने हमेशा ही पार्टी को एकजुट करने का काम किया है। पार्टी हरीश रावत को सीएम के चेहरे के रूप में आगे करे तो निश्चित तौर पर उसे इसका बढ़ा लाभ मिलेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घेर(पशुशाला) में आग लगने से गाय की मौत, पास खड़ी बाइक जली
Next: पुलिसकर्मी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.