Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • राज्यपाल ने संस्कृत विवि के 30 छात्रों को स्वर्ण पदक से नवाजा
  • हरिद्वार

राज्यपाल ने संस्कृत विवि के 30 छात्रों को स्वर्ण पदक से नवाजा

RNS INDIA NEWS 29/11/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की आत्मा उसकी संस्कृति होती है। संस्कृति जब तक जीवित और सुरक्षित है, तभी तक राष्ट्र भी जीवित और सुरक्षित रहता है। उन्होंने समारोह में 30 स्नातक और परास्नातक छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किए। इसके साथ ही 21 छात्र-छात्राओं को विद्या वारिधि की उपाधि देकर सम्मानित किया। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कर उन्होंने कहा कि विश्व की सारी संस्कृतियों में सबसे प्राचीन एवं श्रेष्ठ हमारी भारतीय संस्कृति या वैदिक संस्कृति है। इस संस्कृति का आधार संस्कृत भाषा है। संस्कृत भाषा के बिना भारतीय संस्कृति की और भारतीय संस्कृति के बिना भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। उन्होंने मेडल और उपाधि पाने वाले छात्रों से कहा कि वह भारत की धरोहर को आगे तक लेकर जाएंगे, तभी उनको मिले मेडल और उपाधि की सार्थकता और बढ़ेगी।

गोल्ड मेडल से ये छात्र छात्राएं सम्मानित:  
दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्र रितेश कुमार तिवारी, अभिषेक सैनी, कु. वंदना मौर्या, सूरज तिवाड़ी, विनीता, हिमांशु मुण्डेेपी, शुभांगिनी तिवारी, सागर खेमरिया, परविन्दर सिंह, चन्द्र मोहन, ताजीम फात्मा, उपासना वर्मा, निधि, ब्रजेश जोशी, देवव्रत, हिमांशु, सन्नी, अमित जोशी, सुबोध बहुगुणा, अनुराग शर्मा, अतुल ध्यानी, कु. प्रतिज्ञा चौहान, भारत कुमार, पवन जोशी, निधि, शिफालीय अफरीन, नीतू तलवार, गुरमीत सैन, कु. स्वाति, मनीष शर्मा को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर छात्रा की मौत
Next: अज्ञात बदमाशों ने एक घर में सो रहे लोगों पर झोंका फायर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.