Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राज्यपाल ने की स्त्री वरदान ‘चुप्पी तोड़ो, स्त्रीत्व से नाता जोड़ो’ अभियान की सराहना
  • उत्तराखंड

राज्यपाल ने की स्त्री वरदान ‘चुप्पी तोड़ो, स्त्रीत्व से नाता जोड़ो’ अभियान की सराहना

RNS INDIA NEWS 07/03/2021
rns featured image new

महिलाओं के स्वस्थ होने से ही स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है: राज्यपाल

ऋषिकेश। राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने कहा कि महिलाओं के स्वस्थ होने से ही स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। लिहाजा अब समय आ गया है कि महिलाओं को अपने निजी स्वास्थ्य के प्रति चुप्पी तोड़ते हुए आगे आना होगा। यह बातें राज्यपाल ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के रिकंस्ट्रक्टिव एवं कॉस्मेटिक गायनिकोलॉजी विभाग के तत्वावधान में आयोजित स्त्री वरदान कार्यक्रम के दौरान कहीं। बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने एम्स के स्त्री वरदान ‘चुप्पी तोड़ो, स्त्रीत्व से नाता जोड़ो’ अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपने निजी स्वास्थ्य के प्रति गांव देहात की महिलाएं अभी भी जागरूक नहीं हैं। लिहाजा ऐसी महिलाओं को स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए अपने निजी स्वास्थ्य के प्रति चुप्पी तोडक़र जागरूक होना होगा।एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने कहा कि महिलाओं में होने वाली 15 फीसद बीमारियां पुरुष जनित हैं। महिलाओं की निजी स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों के परामर्श व उपचार के लिए एम्स में रिकंस्ट्रेक्टिव एवं कॉस्मेटिक गाइनिकोलॉजी विभाग की स्थापना की गई है। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने देश में कुपोषण की वजह से महिलाओं के स्वास्थ्य पर ङ्क्षचता जताई। ऐसी स्थिति में उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर की गई इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि एम्स ऋषिकेश की यह शुरुआत महिलाओं के लिए कल्याणकारी सिद्ध होगी। यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि महिलाओं को निजी समस्याओं से निजात पाने के लिए संकोच मिटाकर आगे आना होगा, तभी महिलाएं स्वस्थ रह सकती हैं। हंस फाउंडेशन की प्रमुख माता मंगला ने कहा कि घर की नारी के स्वस्थ रहने पर ही परिवार स्वस्थ रह सकता है। महिलाओं को एम्स की इस मुहिम से जुडऩा चाहिए। आइबीसीसी की प्रमुख वरिष्ठ शल्य चिकित्सक सीनियर प्रोफेसर बीना रवि ने कहा कि शिक्षित महिलाओं व युवतियों को ब्रेस्ट कैंसर तथा अन्य तरह की निजी स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों को लेकर खुलकर चर्चा करनी चाहिए। साथ ही अन्य महिलाओं को भी जागरूक करना चाहिए। स्त्री वरदान अभियान के निदेशक डॉ. नवनीत मग्गो ने एम्स के इस अभियान की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. विनोद व डॉ. मानवी के संयुक्त संचालन में आयोजित कार्यक्रम को जूना अखाड़े के महासचिव स्वामी देवानंद सरस्वती महाराज, मानस कथावक्ता स्वामी विजय कौशल महाराज, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक आशीष गौतम ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर समाजसेवी प्रदीप मौर्य, डीन एकेडमिक प्रोफेसर मनोज गुप्ता, स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. जया चतुर्वेदी, प्रो. शालिनी राव, प्रो. प्रशांत पाटिल, प्रो. वीके बस्तिया, प्रो. सत्यावती राणा, डा. गौरव चिकारा, डॉ. पूर्वी कुलश्रेष्ठा, जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल आदि मौजूद थे।
परामर्श व उपचार के लिए यहां करें संपर्क: -डॉ. नवनीत मग्गो के अनुसार निजी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही महिलाओं को निश्शुल्क परामर्श व उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए महिलाएं हेल्पलाइन नंबर 8811009900 पर संपर्क कर अपनी समस्या बता सकती हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अपंजीकृत गाइडों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Next: 13 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ कार सवार गिरफ्तार, वाहन सीज

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
748514315_1511053496863326_3861189146975503688_n_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 15.42.46_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.