Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्यपाल ने की जोशीमठ में भू-धंसाव की स्थिति पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों से जानकारी प्राप्त
  • देहरादून

राज्यपाल ने की जोशीमठ में भू-धंसाव की स्थिति पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों से जानकारी प्राप्त

RNS INDIA NEWS 14/01/2023
compressjpg17 (32)

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को चमोली जनपद के जोशीमठ में भू-धंसाव की स्थिति के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार, जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना और एसपी चमोली प्रमेन्द्र डोभाल मौजूद रहे।
राज्यपाल ने कहा कि विपदा की इस घड़ी में पूरा देश व प्रदेश प्रभावित लोगों के साथ है। उन्होंने कहा कि इस चुनौती के समय हमें प्रत्येक प्रभावित की समस्या को सुनना है, और उसे हरसंभव मदद करनी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रभावितों की मूलभूत जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया जाय। राज्यपाल ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत सभी इंतजाम किये जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभावितों का हौसला बढ़ाने के साथ-साथ भावनात्मक रूप से भी उनके साथ खड़ा रहना बेहद जरूरी है। राज्यपाल ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र के दृष्टिगत यह आपदा एक चुनौती है और इसका समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान राज्यपाल ने भू-धंसाव की समस्या के समाधान हेतु उठाए गए तात्कालिक एवं दीर्घकालिक कदमों की जानकारी भी ली। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा जो सचिव आपदा प्रबंधन भी हैं, ने शासन स्तर से किये जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी राज्यपाल को उपलब्ध करायी।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में अधिकारियों ने जोशीमठ में भू-धंसाव के कारण उत्पन्न हुई स्थिति के संबंध में राज्यपाल को विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र के लोगों के रहने, खाने और उनके अस्थायी विस्थापन के संबंध में जानकारी दी। इसके अलावा प्रभावित परिवारों को शासन एवं प्रशासन द्वारा दी जा रही सहायता और अन्य जानकारियां भी दी। इस दौरान अधिकारियों ने भू-धंसाव क्षेत्र में संचालित राहत एवं बचाव कार्यों, प्रभावितों की सुरक्षा व पुनर्वास हेतु उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी राज्यपाल को उपलब्ध करायी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनसीसी प्रशिक्षण कैंप की अल्फा कंपनी बनीं चैपियन
Next: पुलिस ने यातायात के नियमों की जानकारी दी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.