Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्यपाल ने 33वीं सीनियर राष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप का किया शुभारंभ
  • देहरादून

राज्यपाल ने 33वीं सीनियर राष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 21/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को महाराणा प्रताप स्टेडियम, देहरादून में 33वीं सीनियर राष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं वुशु एसोसिएशन उत्तराखण्ड के संयुक्त तत्वाधान में 21 सितंबर से 26 सितंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देश भर से वुशु खिलाड़ियों की उपस्थिति देखने को मिलेगी, जहां वे अपनी उत्कृष्ट कौशल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे।  शुभारंभ के अवसर पर राज्यपाल ने कहा की वुशु न केवल शारीरिक दक्षता और आत्मरक्षा का माध्यम है, बल्कि यह आत्मानुशासन, मानसिक मजबूती और टीम भावना को भी बढ़ावा देता है। यह गर्व का विषय है कि उत्तराखण्ड इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है और मुझे विश्वास है कि इस चैंपियनशिप के माध्यम से देश को नई प्रतिभाएं मिलेंगी जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का नाम रोशन करेंगी। वुशु खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर न केवल अपने कौशल का प्रदर्शन किया है बल्कि देश का गौरव भी बढ़ाया है।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा की इस आयोजन का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि यह उत्तराखण्ड में होने वाले नेशनल गेम्स से पहले हो रहा है, जो निश्चित रूप से हमारे खिलाड़ियों के भीतर नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करेगा। इस आयोजन के लिए उन्होंने वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया को बधाई दी।  उन्होंने कहा की हमारे लिए बहुत ही प्रसन्नता और गर्व का विषय है कि प्रदेश को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करना उत्तराखण्ड के लिए खेलों के क्षेत्र में बेहतर अवसर है। सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेलों के लिए राज्य में जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। यह अच्छी बात है कि प्रदेश सरकार खेलों और खिलाड़ियों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।
वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट, सह वुशु एसोसिएशन उत्तराखण्ड के प्रेसिडेंट जीतेन्द्र सिंह बाजवा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया की 40 से अधिक इकाइयों के 1200 से अधिक प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं, जिनमें विभिन्न राज्यों और अर्धसैनिक बलों की टीमें भी होंगी।
इस  अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष सचिव खेल एडीजी अमित सिन्हा सहित देशभर के खिलाड़ी और अन्य गणमान्य व्यक्ति और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेटीएम कर्मचारी बनकर चपत लगाने वाले दिल्ली के शातिर धरे
Next: भगवान के भोग को पवित्रता के साथ बनाया जाए:  महाराज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.