Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की सख्ती: कोरोना उपचार पर खर्च राशि निजी अस्पताल अब वापस लौटाने लगे
  • देहरादून

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की सख्ती: कोरोना उपचार पर खर्च राशि निजी अस्पताल अब वापस लौटाने लगे

RNS INDIA NEWS 18/05/2021
rns featured image new

देहरादून। आयुष्मान भारत, अटल आयुष्मान और राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजना के लाभार्थियों की कोरोना के इलाज पर खर्च राशि निजी अस्पताल अब वापस लौटाने लगे हैं। अभी तक प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्रवाई के तहत छह अस्पतालों ने आठ लाभार्थियों के तीन लाख 46 हजार 515 रुपये वापस लौटाए हैं। इसके अलावा दो अन्य सूचीबद्ध चिकित्सालयों के खिलाफ भी कार्वाई अमल में लाई जा रही है, जिसपर जल्द निर्णय होगा। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष डीके कोटिया ने साफ किया है कि जिन सूचीबद्ध अस्पतालों ने योजना के लाभार्थियों से आयुष्मान कार्ड प्रस्तुत करने पर भी उपचार के लिए ली गई धनराशि वापस नहीं की गई, उनके खिलाफ पैनल्टी और अन्य कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक कोरोना संक्रमित 1262 मरीजों को सूचीबद्ध अस्पतालों में उपचार दिया गया है, जिसका भुगतान राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण एक सप्ताह के भीतर कर रहा है। इसके अलावा सभी अस्पतालों को पत्र भेज तीन दिन के भीतर उन सभी लाभार्थियों की विस्तृत सूचना मांगी गई है, जिनका कोरोना का इलाज हुआ है। इस सूचना का परीक्षण कर ऐसे लाभार्थियों की जानकारी प्राप्त होती है, जिनसे आयुष्मान कार्ड प्रस्तुत करने पर भी पैसे लिए गए हैं तो राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की गाइडलाइन के तहत अस्पताल पर कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण सभी सूचीबद्ध चिकित्सालयों के साथ प्रतिदिन बैठक भी कर रहा है। उनसे यह अपील की जा रही है कि वे योजना के लाभार्थियों को निश्शुल्क इलाज देने में पूरा सहयोग दें। वह अपने परिसर के मुख्य द्वार इमरजेंसी और रिसेप्शन पर नोटिस लगाकर चिकित्सालय में मिलने वाले निश्शुल्क उपचार की सूचना दें।
कोटिया ने बताया कि प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचीबद्ध अस्पतालों में कोरोना के उपचार के लिए भर्ती लाभार्थियों के तीमारदारों से संपर्क स्थापित करने को कहा गया है। ताकि उनसे निःशुल्क इलाज के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सके। इस काम के लिए अधिकारीयों को अस्पताल भी आवंटित किए गए हैं। वहीं, योजना के समस्त लाभार्थियों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है कि वह सूचीबद्ध अस्पताल में निःशुल्क इलाज कराएं। यदि कोई अस्पताल उनसे इलाज के पैसे लेता है तो इसकी शिकायत प्राधिकरण से करें। ताकि धनराशि वापस कराई जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जल्द ही निजी अस्पतालों में भी उपलब्ध होगी कोरोना वैक्सीन
Next: राज्यमंत्री डा०धन सिंह ने की भवन, सड़क एवं पुल निर्माण और बाढ़ नियंत्रण शाखाओं के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
  • रेडक्रॉस की जनसेवा होगी और मजबूत, स्ट्रेचर खरीदे गए, शव वाहन व भवन निर्माण प्रक्रिया में तेजी
  • महिला कोतवाली ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं को दी सुरक्षा व साइबर अपराधों की जानकारी
  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.