Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जल्द ही निजी अस्पतालों में भी उपलब्ध होगी कोरोना वैक्सीन
  • देहरादून

जल्द ही निजी अस्पतालों में भी उपलब्ध होगी कोरोना वैक्सीन

RNS INDIA NEWS 18/05/2021
rns featured image new

देहरादून। कोविशील्ड वैक्सीन जल्द ही निजी अस्पतालों में भी उपलब्ध होगी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) केंद्रीयकृत व्यवस्था के तहत वैक्सीन खरीदेगा। इसके लिए टीकाकरण को इच्छुक निजी अस्पतालों की सूची मांगी गई है। आइएमए के प्रदेश महासचिव डॉ. अजय खन्ना ने सभी जिला शाखा को पत्र लिखकर अस्पतालों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है। दरअसल, जनवरी से अप्रैल तक निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण चल रहा था। इन अस्पतालों को वैक्सीन सरकार की तरफ से मिल रही थी। पर 18-44 आयुवर्ग का टीकाकरण शुरू होने के साथ ही यह व्यवस्था खत्म हो गई। निजी अस्पतालों को अब कंपनी से खुद ही टीका खरीदना होगा। सीरम इंस्टीट्यूट निजी अस्पतालों को सीधे वैक्सीन देने की तैयारी कर रहा है। डॉ खन्ना ने बताया कि निजी अस्पतालों को कोविशिल्ड की एक खुराक 600 रुपये में मिलेगी। राज्य के जो अस्पताल इसके लिए इच्छुक हैं वह आइएमए से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आइएमए की सभी जिला इकाइयों से अस्पतालों की सूची मांगी गई है। निजी अस्पतालों में टीकाकरण शुरू होने से जनसामान्य को फायदा होगा और वैक्सीन की कीमत वहन करने में सक्षम लोग अपनी मर्जी के अनुसार अस्पतालों में टीका लगा पाएंगे। इच्छुक अस्पताल अपनी डिमांड और ड्राफ्ट आइएमए की राज्य इकाई को भेजेंगे। यहां से केंद्रीयकृत व्यवस्था के तहत खरीद की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग बरामद …अपहरण का आरोपी किशोर गिरफ्तार
Next: राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की सख्ती: कोरोना उपचार पर खर्च राशि निजी अस्पताल अब वापस लौटाने लगे

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
  • रेडक्रॉस की जनसेवा होगी और मजबूत, स्ट्रेचर खरीदे गए, शव वाहन व भवन निर्माण प्रक्रिया में तेजी
  • महिला कोतवाली ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं को दी सुरक्षा व साइबर अपराधों की जानकारी
  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.