Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत, तैनात होंगे 24 विशेषज्ञ चिकित्सक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत, तैनात होंगे 24 विशेषज्ञ चिकित्सक

RNS INDIA NEWS 23/11/2025
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जल्द ही 24 विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती करने जा रहा है। विशेषज्ञों की नियुक्ति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत ‘यू कोट, वी पे’ मॉडल के तहत की जाएगी। विशेषकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया, पिलखी, बीरोंखाल, डीडीहाट और उप जिला चिकित्सालय गैरसैण में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती प्रस्तावित है। इससे लंबे समय से चली आ रही विशेषज्ञों की कमी दूर होने के साथ मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिलेगी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि सर्जन, फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, एनेस्थेटिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट और स्त्री रोग विशेषज्ञ जैसे प्रमुख विशेषज्ञों की तैनाती की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष में भारत सरकार द्वारा ‘यू कोट, वी पे’ योजना के अंतर्गत 40 विशेषज्ञ चिकित्सक और 2 कार्डियोलॉजिस्ट पद स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 34 विशेषज्ञ वर्तमान में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि 6 विशेषज्ञ और 2 कार्डियोलॉजिस्ट पद रिक्त हैं। आईपीएचएस मानकों के तहत विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी। राज्य सरकार इस योजना के तहत विशेषज्ञ डॉक्टरों को 4 लाख रुपये तक का मानदेय दे रही है। एनएचएम के अंतर्गत विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार आगामी 3 दिसम्बर को प्रस्तावित है। चयनित चिकित्सकों को उसके बाद संबंधित चिकित्सा इकाइयों में तैनात किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में अल्मोड़ा के बाल वैज्ञानिकों का परचम
Next: पोखड़ा के मटगल में फिर दिखा गुलदार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.