Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में अल्मोड़ा के बाल वैज्ञानिकों का परचम
  • अल्मोड़ा

राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में अल्मोड़ा के बाल वैज्ञानिकों का परचम

RNS INDIA NEWS 23/11/2025
WhatsApp Image 2025-11-23 at 18.12.58_11zon

सात चयनित प्रतिभागी करेंगे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग

अल्मोड़ा। हल्द्वानी में संपन्न हुए राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में अल्मोड़ा जनपद के बाल वैज्ञानिकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। अल्मोड़ा के सात प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ है, जो उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सारकोट ताकुला की प्रियांशी पंत ने वरिष्ठ वर्ग में सतत कृषि विषय पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विवेकानंद इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के हर्षित बिष्ट ने अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प विषय पर सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। हर्षित बिष्ट पूर्व में भी दो बार राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तलाड़ के दिशांत बेलवाल ने जूनियर वर्ग में हरित ऊर्जा विषय पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय इंटर कॉलेज सत्यों लमगड़ा के प्रियांशु तिवारी ने वरिष्ठ वर्ग में स्वच्छता और स्वास्थ्य श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सिटी मॉन्टेसरी पब्लिक स्कूल रानीखेत की प्रतिष्ठा खुल्बे ने जूनियर वर्ग की उभरती प्रौद्योगिकी श्रेणी में द्वितीय स्थान हासिल किया। विवेकानंद इंटर कॉलेज अल्मोड़ा की काव्य बिष्ट ने जूनियर वर्ग में सतत कृषि विषय पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानियागर के करन ने जूनियर वर्ग में स्वास्थ्य और स्वच्छता विषय पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। जनपद अल्मोड़ा ने सर्वाधिक स्थान प्राप्त कर लगातार दूसरे वर्ष राज्य विज्ञान महोत्सव में अपनी सर्वोच्च उपस्थिति दर्ज कराई। बाल वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि पर ब्लॉक विज्ञान समन्वयकों, मार्गदर्शक शिक्षकों और संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की। निर्णायक मंडल के निष्पक्ष मूल्यांकन की सराहना भी की गई। विज्ञान के प्रसार और छात्र–छात्राओं के मार्गदर्शन के लिए जिला विज्ञान समन्वयक विनोद कुमार राठौर को सम्मानित किया गया। बाल वैज्ञानिकों को बधाई देने वालों में जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार पंत, विधायक मनोज तिवारी, नगर निगम महापौर अजय वर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक चंदन सिंह बिष्ट, खंड शिक्षा अधिकारी रवि मेहता, हरीश रौतेला, हरेंद्र शाह, वंदना रौतेला, प्रेमा बिष्ट, प्रशांत कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र कुमार पाठक सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल रहे। राज्य स्तरीय टीम में टीम प्रभारी विनोद कुमार राठौर के साथ मनोज बिष्ट, यशोदा खुल्बे, दीपिका मठपाल, हेमलता रौतेला, मनोज सिंह रावत और दीपा भट्ट शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 23 नवंबर
Next: राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत, तैनात होंगे 24 विशेषज्ञ चिकित्सक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.