Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पोखड़ा के मटगल में फिर दिखा गुलदार
  • पौड़ी

पोखड़ा के मटगल में फिर दिखा गुलदार

RNS INDIA NEWS 23/11/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।   पोखड़ा ब्लाक के बड़ीगाड़ में गुलदार की अभी भी दहशत बनी है। ग्राम सभा बगड़ीगाड़ के मटगल में फिर गुलदार दिखाई दिया है। शनिवार को मटगल में सुबह ही गुलदार ने एक भेंट पर हमला किया था। हालांकि वन विभाग गुलदार को ट्रैंक्यूलाइज करने में सफल नहीं हो पाया। घंडियाल गांव में पिंजरे में कैद गुलदार का डीएनए सैंपल वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट को भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद ही गुलदार के विषय में यह पता चल सकेगा कि यह हमलावर था या नहीं। वहीं पौड़ी मुख्यालय के सटे गांव ढांढरी में गुलदार वन विभाग के ट्रैपिंग कैमरे में कैद हुआ है। जिले के मुख्यालय पौड़ी सहित पोखड़ा और श्रीनगर के पास गुलदार की दहशत बनी हुई है। गुलदार की दहशत की वजह से लोग इन दिनों शाम होते ही घरों में दुबक जा रहे हैं। मटगल गांव में गुलदार एक बार फिर दिखाई दिया। हालांकि वन विभाग की ट्रैक्यूलाइज गन के निशाने पर नहीं आ पाया। वहीं कैद गुलदार का डीएनए सैंपल भी वन विभाग ने लिया है। डोभाल ढंढरी में सक्रिय गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीमें यहां भी लगाई गई हैं। वहीं दूसरी तरफ कोटी गांव में भी गुलदार पर नजर रखने के लिए टीमें तैनात है। वन विभाग खेतों में घास काट रही महिलाओं को भी सुरक्षा दे रहा है। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ अभिमन्यु सिंह ने बताया कि पोखड़ा के बगड़ीगाड और मटगल में विभागीय टीम बनी हुई है। मटगल में ट्रैंक्यूलाइज टीम भी तैनात की गई है। एक पशु चिकित्सक की और भी तैनाती की जा रही है ताकि गुलदार को जल्दी से ट्रैक्यूलाइज करने में सफलता मिल जाए। ढंढरी गांव में गुलदार सक्रिय है और ट्रैपिंग कैमरे में आया है। इसी के अनुरूप अब गुलदार पर नजर रखी जा रही है। यहां पिंजरे भी लगाएं गए है। कोटी गांव में भी पिंजरे और कैमरा ट्रैप के साथ टीम ग्रामीणों की सुरक्षा के मद्देनजर तैनात की गई है। लोगों से अपील की जा रही है कि वह भी अपने स्तर से सतर्कता बनाएं । साथ ही इस दौरान स्कूली बच्चों की आवाजाही को लेकर विशेष निगरानी के लिए टीम के साथ ही अभिभावकों को कहा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत, तैनात होंगे 24 विशेषज्ञ चिकित्सक
Next: एनसीसी दिवस पर द्वाराहाट में रक्तदान शिविर आयोजित, कैडेटों ने किया रक्तदान

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
  • पर्यटन सीजन में अल्मोड़ा पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त चेकिंग
  • सांख्यिकी दिवस पर प्रो. महालनोबिस के योगदान को किया याद, आंकड़ों की शुद्धता पर दिया जोर
  • चगेठी में अवैध लीसा गढ़ान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 27 टिन लीसा जब्त
  • लमगड़ा में कार खाई में गिरी, चार लोगों की मौत, दो गंभीर घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.