Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राज्य में जल उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी पहली प्राथमिकता: सीएम
  • अल्मोड़ा

राज्य में जल उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी पहली प्राथमिकता: सीएम

RNS INDIA NEWS 25/09/2020
05 (18)

अल्मोड़ा। कोसी नदी पुनर्जनन अभियान की ई-वर्चुवल समिट का आयोजन जिला प्रशासन अल्मोड़ा ने किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुए इस वर्चुवल समिट में देश एवं विदेश के कई प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। इस वर्चुवल सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जल प्रबंधन के लिए सही दिशा, ज्ञान एवं तकनीक के आदान-प्रदान के साथ ही प्राकृतिक हिमालय पर्यावरण का स्थायित्व सुनिश्चित किया जाना और जल संरक्षण एवं जल संवर्द्धन को बढ़ावा दिया जाना था। साथ ही कोसी पुनर्जनन अभियान ई-न्यूज लैटर का विमोचन किया गया। वर्चुवल समिट में मुख्य अतिथि के रूप में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संदेश में कहा कि राज्य में जल उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता रही है। कोसी नदी पुनर्जनन अभियान जल की वर्तमान एवं भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक सार्थक पहल है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न सहयोगी संस्थाओं एवं आम जनमानस से इस अभियान को आगे बढ़ाया है। अध्यक्षता करते हुए डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए सम्मेलन की पृष्ठभूमि एवं इसके उददेश्यों के बारे में बताया। उन्होंने सतत जल प्रबंधन एवं संरक्षण हेतु कोसी नदी पुनर्जनन अभियान के बारे में जानकारी दी।
वर्चुवल समिट में इन लोगों ने लिया भाग: वर्चुवल सम्मेलन में भारत में विभिन्न देशों के उच्चायुक्तों जिनमें इजरायल के उच्चायुक्त रान मलका, डेनमार्क के उच्चायुक्त फ्रैडी स्वान और हंगरी के उच्चायुक्त पीटर कोवेक ने अपने-अपने विचार इस दौरान व्यक्त करते हुए जल संरक्षण एवं नदी पुनर्जनन अभियान हेतु उनके देश की ओर से तकनीकी एवं अन्य सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर अपर सचिव केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय अशोक कुमार, जीबी पंत संस्थान के डा. आरएस रावल, एनआरडीएमएस के निदेशक प्रो. जेएस रावत, मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, डीएफओ महातिम यादव, संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पाण्डे, एसडीएम गौरव पांडे, डीडीओ केके पंत, ग्रीन हिल्स संस्था की सचिव वसुधा पंत, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, जीआईएस एनालिस्ट नेहा रानी, शिवेंद्र प्रताप आदि ने भाग लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कृषि संबंधी बिलों को वापस लेने की मांग की
Next: रानीखेत में तहसील कर्मचारियों की हुई कोरोना जांच

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 18.57.36_11zon
  • अल्मोड़ा

विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.