Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्य कर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू
  • देहरादून

राज्य कर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू

RNS INDIA NEWS 06/10/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन ने 11 मांगों को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया है। राज्य कर आयुक्त कार्यालय के साथ ही लक्ष्मी रोड राज्य कर भवन के बाहर कर्मचारियों ने सुबह प्रदर्शन भी किया। साथ ही राज्यभर में कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर काम किया। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी और प्रदेश महामंत्री इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी मुख्य मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिन पर 6 जनवरी 2024 को हुई बैठक में भी सहमति बनी थी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। राज्य कर आयुक्त कार्यालय के बाहर सुबह मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने प्रदर्शन भी किया। सभी कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधी हुई थीं। प्रदर्शन में शाखा अध्यक्ष जसवंत सिंह खोलिया, मंत्री पिंकेश रावत, संरक्षक विरेंद्र तोमर, सलाहकार भूपेंद्र सिंह भंडारी, आशीष चंद्र, ज्योति पटवाल, विकास रावत, शंकर नेगी, रोजी सिंह, पुनीत डबराल, अमित कोठारी समेत अन्य शामिल हुए। इधर, लक्ष्मी रोड स्थित राज्य कर भवन में सांकेतिक प्रदर्शन करने वालों में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन नेगी, संगठन मंत्री सुरेंद्र शर्मा, सुनील निरंजन, विरेंद्र रावत, निशा जुयाल, ममता नेगी, हरीश चंद्र राणा, मीरा पंवार, ज्ञान सिंह भंडारी, गीताराम डोभाल, भानू रावत, अर्चना हेमदान, वर्षा रॉय, रघुवीर तोमर समेत अन्य शामिल हुए। कर्मचारियों की प्रमुख मांगें मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों के संशोधित ढांचे को स्वीकृति देने, पदोन्नति नियमों में बदलाव, कनिष्ठ सहायकों के खाली पड़े पचास फीसदी पदों पर भर्ती करने, कर्मचारियों के लॉगइन में कार्य का आवंटन न होना और जीएसटी बकाया को मैनुअल बनने से दोहरे कार्य का बोझ, देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, रुद्रपुर में कर्मचारियों को आवास की सुविधा देने की मांग प्रमुखता से उठा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दादी-नानियों के बुढ़ापे की लाठी बनेगी सरकार: रेखा आर्या
Next: राशन डीलरों को केंद्र के समान मिलेगा राज्य का लाभांश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 6 और 7 जून को होगा माँ मानिला महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
  • होटलों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
  • विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
  • ‘खेती बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, वैज्ञानिकों ने किसानों को दिए आधुनिक खेती के गुर
  • अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशुओं के लिए सुपर स्पेशलिस्ट सेवा शुरू, कुमाऊं के सरकारी अस्पतालों में पहली पहल
  • स्कूली बच्चों को सुरक्षा और जागरूकता का पाठ पढ़ा रही अल्मोड़ा पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.